: आम आदमी पार्टी कोरबा के पदाधिकारियों ने दर्री डैम की सड़क खुलवाने के लिए दिया कलेक्टर को ज्ञापन
Mukesh Kumar Bharti
Tue, May 17, 2022
कलेक्टर के आदेश अनुसार ठेकेदार को 25 दिनों के भीतर दर्री डैम की सड़क का निर्माण करना था जिसके लिए दर्री डैम के दोनों तरफ मलबा डाल कर आवाजाही रोक दी गई थी परंतु 2 महीने बीत जाने के बाद भी ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। आवाजाही बंद होने की वजह से दोपहिया वाहन चालक तथा साइकिल से प्लांट जाने वाले मजदूर जान जोखिम में डाल कर दर्री डैम पार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकत कर आम जनता को हो रही तकलीफों को बताते हुए 7 दिन के भीतर दोपहिया वाहनों के लिए सड़क खोलने की मांग की अन्यथा आम आदमी पार्टी ने जनता के साथ आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गौरव यादव, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह, संगठन मंत्री कन्हैया राठौर, एडवोकेट नफीस, लंबोदर भट्ट एवं अन्य उपस्थित थेTags :
विज्ञापन
विज्ञापन