Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: इस वर्ष भी कोरबा जिले के सभी गौठानों में चलेगा पैरादान अभियान,सर्वाधिक पैरादान करने वाले कृषक और पैरा प्राप्त करने वाली गौठान समिति को मिलेगा पुरस्कार

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Oct 29, 2021
कोरबा 28 अक्टूबर 2021/पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरबा जिले के सभी गौठानों में ग्रामीणों द्वारा पैरादान का अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने गौठानों में आने वाले मवेशियों के लिए पैरे की भरपूर व्यवस्था करने पैरादान अभियान शुरू करने के निर्देश सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये हैं। इस वर्ष गौठानों मे पैरादान को प्रोत्साहित करने के लिए विकासखण्ड स्तर पर प्रतियोगिता भी होगी। सबसे अधिक पैरादान करने वाले किसान और सबसे अधिक पैरा एकत्रित करने वाले गौठान की प्रबंधन समिति को पुरस्कार भी दिया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले के सभी ग्रामीणों से अपील भी की है कि धान फसल की कटाई के बाद निकले पैरा को अधिक से अधिक मात्रा में अपने गांव के नजदीक के गौठान में दान करें। कलेक्टर ने अपनी अपील में आगे कहा है कि जिले में बने गौठानों में पशुओं को डे-केयर के रूप में भोजन उपलब्ध कराने के लिये चारे के साथ-साथ बड़ी मात्रा में पैरे की जरूरत की पूर्ति ग्रामीणों से ही की जानी है। फसल कटाई के बाद देश के अन्य राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी किसान खेतों में पैरा या फसल अवशेषों को जला देते हैं। इस पैरा को खेतों में जलाने की बजाय गौठानों में दान करें। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कृषि विभाग सहित सभी विभागों के मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अधिक से अधिक किसानों से मिलकर फसल कटाई के बाद पैरा को उनके ही पशुओं को खिलाने के लिये गौठानों में दान कराने के लिये जागरूक और प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये हैं। पैरादान के इस अभियान में ग्राम पंचायत स्तरों पर गठित महिला स्व सहायता समूहों की भी मदद लेने के निर्देश कलेक्टर ने दिये है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांवों में महिलाओं को पैरादान के प्रति जागरूक करने का काम स्व सहायता समूहों की दीदियॉं करेंगी। गौठानों में आने वाले पैरा को सुरक्षित रखने के लिये भी पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये हैं। मचान बनाकर पैरा को रखने की व्यवस्था, बारिश आदि की स्थिति में ढॅंकने के लिये तारपोलिन की भी व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। कलेक्टर ने गौठानों में पैरा रखने के चबूतरे के चारों ओर बाड़े बनाने के साथ पैरा को जानवरों को खिलाने के लिये कटिंग मशीन की भी व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिये है। गौठानों से संबद्ध चारागाहों में तैयार हरे चारे की फसलें और किसानों से दान में मिले पैरा को साथ मिलाकर पशुओं को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई है। फसल कटाई के बाद जनसहयोग से गौठान में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता बढ़ाने तथा धान कटाई और मिंजाई के बाद पैरे को बंडल बनाकर गौठानों तक पहुॅंचाने के लिये भी स्व-सहायता समूहों की मदद ली जायेगी। श्रीमती साहू ने गौठानांे में पैरादान पंजी रखने के भी निर्देश दिये। इन पंजियों में पैरादान करने वाले किसानों के नाम के साथ-साथ दान किये गये पैरे की मात्रा का भी रिकॉर्ड रखा जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें