Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कटघोरा जिला बनाओ अभियान के 57 वें दिन अनिश्चित कालीन धरना स्थल पर पहुंचकर बांकीमोंगरा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया अपना समर्थन

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Oct 18, 2021
छत्तीसगढ़ में कटघोरा को जिला बनाने कि मांग को लेकर लगातार 57 वें दिन अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे अधिवक्ता संघ के धरना स्थल पर पहुंचकर बांकीमोंगरा के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कटघोरा को जिला बनाए जाने की मांग पर दिया अपना समर्थन । वहीं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । आदीवासी बाहुल्य क्षेत्र कटघोरा तहसील की स्थापना सन् 1912 में हुई थी इसके साथ गठित सभी तहसील बिलासपुर , जांजगीर , मुंगेली , शक्ति आदि जिला बन चुके है । कटघोरा के ऐतिहासिक एवं भौगोलिक संरचना व जन समुदाय के हितों एवं भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए बांकीमोंगरा के निवासियों की मांग है कि कटघोरा को जिला बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनों तथा विगत कई दिनों से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के माध्यम से समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत किया गया । इस महत्वपूर्ण मांग का समर्थन करते हुए बांकीमोंगरा के क्षेत्रवासी भी कटघोरा को जिला बनाने का समर्थन करते नजर आ रहे हैं ।कटघोरा को जिला बनाओ अभियान समिति कटघोरा क्रमिक धरना प्रदर्शन के 57वें दिन बांकीमोंगरा द्वारा समर्थन देकर कटघोरा को जल्द से जल्द जिला बनाने की मांग की गई । कटघोरा को जिला बनाओ अभियान में बांकीमोंगरा से समर्थन देने पहुंचे मुख्य रूप से , अखिलेश सिंह , बिट्टू खान , अमित सिन्हा , महेंद्र सिंह , मनीष शर्मा , आयूष सिंह , किशन दास मंहत , शम्स कवरेज , पंकज दास , सोनु तिवारी , प्रशांत बारिक , फनीधर साहु , सुरज शर्मा , तेरसराम समेत समस्त बांकीमोंगरा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें