Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कटघोरा जिला बनाने की मांग को लेकर रायपुर पदयात्रा पर निकले उत्तम सिंह रंधावा व साथियों का सदभाव पत्रकार संघ के साथ नगरवासियों ने किया स्वागत

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 5, 2022
*कोरबा/पाली:-* कटघोरा को जिला बनाने की मांग स्थानीय सर्व संगठनों द्वारा लंबे समय से की जाती रही है। जिसे लेकर कटघोरा जिला बनाओ अभियान समिति के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी किया गया था तथा विशाल पदयात्रा निकालकर सरकार तक अपनी आवाज पहुँचाने भी प्रयास की गई थी। लेकिन यह मांग पूरी नही हुई। कटघोरा क्षेत्रवासियों के इस भावनात्मक मांग को अधिक मजबूती देने एक बार फिर मुहिम तेज करते हुए स्थानीय निवासी एवं जनसेवक उत्तम सिंह रंधावा अन्य साथियों के साथ नए जिले की मांग को लेकर कटघोरा तहसील कार्यालय से रायपुर सीएम हाउस तक लगभग 210 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकल पड़े हैं। जहां उनके साथ बड़ी संख्या में नगरवासी भी शामिल हैं। बीते 2 नवंबर मंगलवार से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा को अधिवक्ता संघ, पत्रकार संघ सहित अन्य संगठनों का समर्थन मिला है। जो यात्रा सुतर्रा, रजकम्मा, चैतमा, माखनपुर, डूमरकछार होते हुए पाली पहुँची और मुख्यमार्ग किनारे स्थित प्राचीन शिवमंदिर में महादेव के दर्शन कर व मत्था टेक अपने मुहिम को सफल बनाने आशीर्वाद लिया। जहां सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला संरक्षक कमल वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष कमल महंत, पाली ब्लाक अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, सचिव बादल दुबे, सह सचिव ओम जायसवाल सहित संघ के गौतम राज, बजरंग जायसवाल के साथ इंडियन पब्लिक स्कूल के संचालक राकेश मिश्रा, अपैक्स इंटरनेशनल स्कूल के गणेश जायसवाल, महामाया देवालय समिति के अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह गंभीर व महाविद्यालय छात्राओं ने मिलकर रंधावा टीम का फूल माला से स्वागत किया व इस पदयात्रा की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा जिला बनाए जाने मांग के विषय मे उत्तम सिंह रंधावा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से वे सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलेंगे, जहां कटघोरा नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग को तत्काल पूरा करने आग्रह किया जाएगा। संवेदनशील मुख्यमंत्री उनकी इस मांग को अवश्य पूरा करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें