Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कटघोरा विधायक कंवर ने किया सुतर्रा से पंखा दफाई बाईपास मेन रोड़ पहुंच मार्ग का भूमि पूजन

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Oct 8, 2021
कोरबा जिला के बांकीमोंगरा क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों के द्वारा लबें समय से मांग किये जा रहा था । पिछले 4-5 सालों से स्थानीय पार्षदों, ग्रामीणों , व्यापारियों द्वारा ज्ञापन सौपकर, कई बार चक्काजाम, हड़ताल, बरसात के समय में गड्डों पर पौधों रोपण करके अनोखा प्रदर्शन जैसे कई प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम , एसईसीएल को ज्ञापन सौपा जा रहा था। जो आज इन सबका मेहनत सफल हुआ वहीं दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को नवरात्रि के शुभ अवसर पर दोपहर 12 बजे बांकीमोंगरा के दो नबंर समुदायिक भवन के पास कटघोरा क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर के द्वारा सुतर्रा रोड़ मोड़ से पंखा दफाई बाईपास मेन रोड का पहुंच मार्ग के लिए 52 लाख रूपये क लागत से भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया। भूमि पूजन के दौरान कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर , वार्ड पार्षद शैल बाई राठौर ,एल्डरमैन परमानंद सिंह , विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ,मोहन लदेर , एसईसीएल के अधिकारी एवं समस्त वार्डवासी मौजूद थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें