Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कर्मचारी सरकार की रीढ कर्मचारियों की मांगों को तत्काल पूरी करें भूपेश सरकार, कोरबा मंत्री निवास के बाहर हो सद्बुद्धि यज्ञ:- हितानंद अग्रवाल

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Jul 29, 2022
भूपेश सरकार ने कर्मचारियों के साथ भी किया वादाखिलाफी कर्मचारी आंदोलन का नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित भाजपा पार्षद दल ने आई. टी.आईं. चौक कोरबा पहुंच कर किया समर्थन कोरबा- नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का आई. टी.आई. चौक कोरबा पहुंच कर समर्थन किया है, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि दिनांक 25 जुलाई 2022 से छत्तीसगढ़ प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों को संयुक्त संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर लाखों कर्मचारी केंद्र सरकार द्वारा दिये जाने वाले 34% महंगाई भत्ते की मांग पर प्रदेश के सभी कर्मचारी हड़ताल में हैं, साथ से वर्षो से लंबित महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गिरीभाड़ा भत्ता देने की मांग को लेकर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक पूरे प्रदेश में पांच दिवसीय कलम रख - काम बंद हड़ताल पर है हम उनके आंदोलन को पूर्ण समर्थन करते है, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े 3 वर्ष के कार्यकाल में सभी वर्गों को छलने का काम किया है जिससे कर्मचारी वर्ग भी है। श्री हितानंद अग्रवाल ने कहा कि किसी भी सरकार में सरकार के अधीनस्थ कर्मचारी सरकार की ऋण होते है जो सरकार को सुचारू रूप से चलाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं परंतु सरकार के द्वारा लगातार उनके साथ उपेक्षा और भेदभाव कर रही है उनके लंबित मांगों को पूरा नहीं कर रही है सरकार की वादाखिलाफी के कारण मजबूर होकर कर्मचारियों को आज कलम बंद आंदोलन की आवश्यकता पड़ी है, जिसके लिए भूपेश सरकार जिम्मेदार है, उन्होंने कहा कर्मचारियों के आंदोलन से शासकीय कामकाज में प्रभाव पड़ेगा सरकार को कर्मचारियों की मांगों को अविलंब पूरा करें और कर्मचारियों को उनका अधिकार दे, भूपेश सरकार द्वारा गंगाजल की झुठी कसम खा कर प्रदेश की जनता के आंख में धूल झोका जा रहा है, सिर्फ कर्मचारियों के साथ नहीं प्रदेश की महिलाओं, युवाओं सभी के साथ प्रदेश सरकार ने छलावा किया है, आज जैसा यज्ञ धरना स्थल में किया गया वैसा ही सद्बुद्धि यज्ञ कोरबा में राज्य सरकार के मंत्री के निवास के बाहर भी होना चाहिए.. [video width="640" height="352" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220729-WA0067.mp4"][/video] इस दौरान पार्षद नारायण दास महंत, प्रतिभा निखिल शर्मा, धनश्री साहू, उर्वशी राठौर, कमला बरेठ, भाजपा नेता अजय दास वैष्णव, पूर्व एल्डरमैन रविन्द्र सोन, अनिल मिश्रा, भाजपा मंडल महामंत्री सुमित तिवारी, युवा मोर्चा नमो अध्यक्ष बद्री अग्रवाल, नागेश महंत, अभय दास, नरेश बंजारे, सूर्यदीप कुर्रे, अमित श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे..

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें