Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने धान खरीदी केन्द्र बिंझरा और कटघोरा का किया निरीक्षण,खरीदी केन्द्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Nov 26, 2021
कोरबा 25 नवम्बर 2021/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज कटघोरा विकासखण्ड के बिंझरा और कटघोरा धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर धान खरीदी के लिए अब तक की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी से संबंधित संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता, नमीं मापक यंत्र, समर्थन मूल्य से संबंधित डिस्प्ले और बारिश की स्थिति में धान को बचाने के लिये तारपोलिन आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती साहू ने पोर्टल में किसानों के रकबा त्रुटि दिखाने की समस्या को तत्काल सुधार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होेने कहा कि किसानों के पंजीकृत रकबे में सुधार हो जाने से किसानों को धान बेचने में परेशानी नहीं होगी। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र बिंझरा में पहुंचकर धान संग्रहण के लिए बनाए गए चबुतरे का अवलोकन किया। उन्होंने चबुतरे की साफ-सफाई तथा बारदानों के रख-रखाव भी अच्छे से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में कम्प्युटर ऑपरेटर की उपलब्धता तथा जरूरी संसाधनों की भी जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर, एसडीएम कटघोरा श्री नंदजी पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने धान खरीदी केन्द्र कटघोरा का भी आज औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी के लिए सभी तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान का क्रय मूल्य प्रदर्शित करने वाले बैनर अवश्य लगाये जाये। उन्होनें धान खरीदी केन्द्रों पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सहित बिजली की व्यवस्था करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र पर निर्मित चबूतरों पर ही सुरक्षित रूप से धान के बोरे रखने के लिए कहा। श्रीमती साहू ने धान खरीदी केन्द्र में जल निकासी की व्यवस्था और खरीदे गये धान को आकस्मिक बारिश से बचाने के लिए तालपत्री-केप कव्हर की भी पहले से ही व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होनें धान खरीदी केन्द्रों में नापतौल के लिए कांटाबाट को संबंधित विभाग द्वारा जांच कराकर प्रमाणित कराने और सही तौल करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्रीमती साहू ने धान में नमी की जांच के लिए खरीदी केन्द्रों में आर्द्रतामापी यंत्रों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें