Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कलेक्टर श्रीमती साहू क़ानून व्यवस्था पर सख़्त : चोरी के संदेह में पोल से बांधकर युवक पिटाई की खबर पर लिया संज्ञान,बनाई जांच समिति

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Sep 21, 2021
कुसमुंडा कोयला खदान में सुरक्षा कर्मियों द्वारा एक युवक को पोल से बांधकर पीटने के मामले में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच बैठा दी है। कलेक्टर ने स्थानीय समाचार पत्रों में आज प्रकाशित समाचार पर खुद संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच के लिए समिति गठित की है। इस तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष कटघोरा के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी होंगे। सदस्य के रूप में कटघोरा एस डी ओ पी और खनिज विभाग के उप संचालक भी समिति में शामिल है। इस मामले की जांच कर समिति अगले सात दिनों में पूरी रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेगी। गौरतलब है कि आज स्थानीय समाचार पत्रों में इस बारे में खबर प्रकाशित हुई थी कि कुसमुंडा कोयला खदान में लोहा चोरी के शक पर एक युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पोल से बांधकर बेसुध होने तक पीटा था,और पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें