Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कांग्रेस के द्वारा किये वादों को याद दिलाएगी महिला मोर्चा – सुनीति राठिया

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 5, 2022
महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी जिले की मातृशक्तिया – वैशाली रत्नपारखी कोरबा – प्रदेश में सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने तरह-तरह के वादे किए, इन्ही वादों को याद दिलाने मातृशक्तिया एकत्रित हो रही है। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा आगामी 3 नवम्बर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली आयोजित कर रही है, इस रैली में प्रदेश भर से हजारों महिलाये एकजुट हो रही है जिसमें जिले की महिलाएं भी शामिल होंगी। महतारी हुंकार रैली में शामिल होने के पूर्व तैयारियों के संबंध में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जिला स्तरीय बैठक भाजपा कार्यालय कोरबा में आयोजित की गई। उक्त बैठक में महिला मोर्चा की जिला प्रभारी श्रीमती सुनीति राठिया उपस्थित रही एवं बैठक में शामिल महिलाओ से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश में त्राहिमाम की स्थिति है, हर जगह बस अपराध ही दिखाई दे रहे है उसका असल कारण है शराब और इसी शराब को प्रदेश में बंद करने कांग्रेस ने सत्ता में आने से पूर्व हाथ मे गंगाजल लेकर कसम खाई थी जो अब तक अपना वादा पूरा नही किये। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा किये अपने ही वादों को पूरा करने में भुपेश सरकार के पसीने छूट रहे है, उनके द्वारा प्रदेश के महिलाओं से वादा कर कहा गया था कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करेंगे लेकिन अब शराबबंदी तो दूर शराब को बढ़ावा देने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है, और इन्ही वादों को याद दिलाने प्रदेश भर की मातृशक्तिया राज्य की न्यायधानी बिलासपुर में 03 नवम्बर को महतारी हुंकार रैली आयोजित कर रही है, और इस रैली में कोरबा जिले की हजारों महिलायें शामिल होंगी, और आज उसी रैली में शामिल होने के पूर्व आज बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गई। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन सह प्रभारी श्री गोपाल साहू भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *ज्योति वर्मा जी*,*मंजू सिंह जी*, महिला मोर्चा जिला महामंत्री *संजू देवी राजपूत जी* जिला मंत्री *रानी यादव जी* रायगढ़ जिले की संगठन मंत्री *श्रीमती रजनी राठिया जी* एवं सभी जिला पदाधिकारी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें