Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कृष्णा हुण्डई में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Aug 17, 2022
कृष्णा हुण्डई कोरबा में दिनॉक 15.08.2022 दिन सोमवार को ’’ स्वतंत्रता दिवस ’’ धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कृष्णा गु्रप के चेयरमेन, डायरेक्टर्स एवं कृष्णा परिवार के सदस्यों के साथ कृष्णा गु्रप के समस्त स्टॉफ की उपस्थिती में ध्वजारोहण किया गया एवं इसके पश्चात राष्ट्रगान किया गया। विदित हो कि कृष्णा हुण्डई में समस्त राष्ट्रीय पर्वो को मनाये जाने की परम्परा रही है एवं इस संस्था में प्रतिदिन प्रातः राष्ट्रगान कर कार्य प्रारंभ किया जाता है संभवतः यह देश का एैसा पहला संस्था है जहॉ प्रतिदिन राष्ट्रगान किया जाता है एवं समस्त राष्ट्रीय पर्वो को धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के तेल्य चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलित किया गया एवं उपस्थित कृष्णा ग्रुप के पदाधिकारियों का पुष्प्प गुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात कृष्णा ग्रुप के सदस्यों के द्वारा राष्ट्रगीत, स्वागत गीत एवं देश भक्ति गीत गाकर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया। उक्त गीत के पश्चात कोरबा में किये गये तिरंगा कार्यक्रम की झलकियॉ दिखाई गयी तत्पश्चात कृष्णा ग्रुप के सभी संस्थानों से कृष्णा हुण्डई, कृष्णा टाटा, कृष्णा जे.सी.बी., कृष्णा किया, कृष्णा होण्डा, तिरूपति ऑटो एवं अशोक एंड़ कम्पनी के दो दो कर्मचारियों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये एवं इसके तुरंत बाद में समूह गीत ( ग्रुप सांग ) की अनुपम प्रस्तुति की गई इस समय सभी ने तिरंगा लहराकर इस गीत के आनंद को दुगुना कर दिया। सर्वप्रथम अपने स्वागत उद्बोधन में कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन श्री अशोक मोदी जी ने अपने विचार व्यक्त किये एवं उपस्थित सदस्यों से अपने दैनिक, साप्ताहिक और मासिक कार्यो को अनुशासात्मक ढंग से करने की बात कही तथा स्वतंत्रता दिवस की महत्ता बताकर उपस्थित समस्त लोंगों से अपने अपने कार्यो को ईमानदारी से करने की बात कही क्योंकि ईमानदारी पूर्वक किया गया कार्य स्वयं को, समाज को और देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिये पर्याप्त हेता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें