: केसीसी में वोटर हेल्पलाइन से नए मतदाताओं को बताई गई विधि
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Oct 5, 2022
कक्षा 12वीं पास कर या स्नातक कर कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी हमारे देश के नए मतदाता की भूमिका निभाने हेतु तैयार हो गए हैं, उत्कृष्ट लोकतंत्र के निर्माण में उनके बहुमूल्य वोटो का योगदान महत्वपूर्ण है इस बात को ध्यान में रखते हुए जिले की अग्रणी महाविद्यालय कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय(केसीसी) में विशेष शिविर का आयोजन करते हुए इन नए मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप से रूबरू कराते हुए उसकी तकनीकी उपयोग सिखाया गया, इस तरह उन्हें मतदान के लिए स्वयं जागरूक होकर नागरिकों को भी जागृत करने और अपना ईपिक कार्ड बनाकर उसे आधार से लिंक करने की दिशा में अहम भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया l
कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कोरबा के मार्गदर्शन में फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2023 के अंतर्गत कोरबा जिला के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का मतदाता सूची में सत प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, इसके तहत पूर्व से पंजीकृत मतदाताओं का ईपिक नंबर की सीडिंग(लिंक्ड) करने हेतु विशेष शिविर के माध्यम से वोटर हेल्पलाइन एवं एनवीएसपी पोर्टल द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण करवाने एवं इन युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास हो रहा l
इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से केसीसी के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल एवं नोडल अधिकारी श्री प्रकाश नारायण सोनी तथा सहयोगी श्री कपीस कबीर एवं कुमारी लता साव के दिशा निर्देशन में कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय में नवप्रवेशित एवं भूतपूर्व छात्र छात्राओं का चरणबद्ध प्रतिमाह विशेष शिविर का आयोजन कर मतदाता सूची में ऑनलाइन पंजीयन एवं आधार नंबर का ईपिक नंबर से लिंक्ड किया जाना है इसी तारतम्य में महाविद्यालय में विशेष शिविर का आयोजन कर स्नातक कक्षाओं बीबीए, बीकॉम, बीसीए, डीसीए, पीजीडीसीए एवं एमएससी (सीएस) के विद्यार्थियों को लक्षित किया गया, पात्र छात्र छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया करवाया गया एवं ईपिक को आधार से लिंक किया गया l
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन