: कोथारी में आजादी की अमृत महोत्सव- 75 वीं वर्षगांठ "फिट इंडिया- फ्रीडम रन" का कार्यक्रम हुआ संपन्न
Mukesh Kumar Bharti
Sun, Oct 10, 2021
करतला-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी के प्राचार्य की कमलनारायण भारद्वाज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आजादी की अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ फिट इंडिया फ्रीडम रन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोथारी से कचोरा, बीरतराई तक छात्र-छात्राओं द्वारा रैली के रूप में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र में दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि -श्री संदीप कंवर जिला पंचायत सदस्य कोरबा, विशिष्ट अतिथि- श्रीमती अशोका -विश्राम कंवर सरपंच कोथारी ,.श्री राम प्यारे बिंझवार जनपद सदस्य रति सिंह कंवर सरपंच बीरतराई उपसरपंच राज कुमार कुर्रे, राजकुमार अग्रवाल लायंस स्कूल मड़वारानी.उपस्थित रहे ।
संदीप कंवर द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के प्रति देशभावना को जागृत करना है और उत्साह उमंग ईमानदारी के साथ देश के प्रति कार्य करें और विद्यालय के प्राचार्य श्री कमल नारायण भारद्वाज द्वारा बताया गया कि बहुत जल्द विद्यालय परिसर में विद्यालय के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा
इस कार्यक्रम स्कूल स्टाफ धरम लहरें (कार्यक्रम अधिकारी), विकास राठौर, गणेशराम भार्गव, दिनेश जोशी, अजय दुबे, रीता चौधरी, शिवकुमारी पांडे, भागवत राठौर उपस्थित रहे ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन