Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा इंदिरा विहार निवासी डॉ प्रीति साहू ने एमडी पैथोलॉजी के एग्जाम में किया टॉप

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Jun 9, 2022
कोरबा इंदिरा विहार निवासी डॉ प्रीति साहू ने एमबीबीएस की परीक्षा पास करने उपरांत एमडी पैथोलॉजी के एग्जाम में टॉप कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है स्कूली शिक्षा डीपीएस कोरबा से करने के पश्चात उन्होंने एमबीबीएस और एमडी की डिग्री महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज वर्धा से किया है। विगत दिनो जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल महाराष्ट्र के राज्यपाल के द्वारा प्रदान किया गया। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने गुरूजनों व अपने परिवार को दिया जिनके सतत प्रोत्साहन से ये मुकाम हासिल किया। डॉ राजेंद्र साहू एवं डॉक्टर ज्योति साहू की पुत्री शुरू से मेधावी छात्रा रही है इनका छोटा भाई भी मेडिकल कॉलेज रायपुर में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहा है। इनका शोध पत्र एंडोस्कोपिक बायोप्सी के द्वारा आहार नली में विभिन्न प्रकार के जख्मो व बीमारियों के अध्ययन के बारे में अंतरराष्ट्रीय जनरल में भी प्रकाशित हो चुका है ।इसके अतिरिक्त इनके 6 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं ।इनका उद्देश्य पैथोलॉजी के क्षेत्र में कार्य कर बीमारियों का प्रथम स्तर पर ही डायग्नोसिस उसके फैलने के पहले ही पता लगाकर उसका निदान करने का है। डॉ प्रीति साहू की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों व इष्ट मित्रों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें