Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा कोहड़िया चारपारा में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजय दशमी दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 12, 2022
विजयदशमी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम आकर्षक झूल कर्मा एवं भगवान श्री राम व लक्ष्मण एवं पवन पुत्र हनुमान की झांकी सहित रावण वध के बाद जोरदार आतिशबाजी देखने को मिली। लगभग 4 से 5 हजार की भीड़ विजयदशमी में देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बेलतरा के विधायक भाजपा जिला संगठन प्रभारी रजनीश सिंह एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक किशोर बुटोलिया थे साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में जुड़ावन सिंह ठाकुर पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन, जिला सह प्रभारी गोपाल साहू, जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लांबा खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी भाजपा के वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी थे। नगर निगम वार्ड पार्षद युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए विधायक रजनीश सिंह ने सभी को विजयदशमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है विजयदशमी और सभी को बुराई को त्याग कर अच्छाई को ग्रहण करने का आह्वान किया। जिलासंघचालक किशोर बुटोलिया ने अपने उद्बोधन में कहा भारतीय संस्कृति सदा से ही वीरता और शौर्य की समर्थक रही है। इस दिन शस्त्र की पूजा की जाती है असत्य पर सत्य की जीत का यह पर्व हमें अहंकार एवं घमंड त्याग करने की सीख देता है कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा विजयदशमी पर्व देश के प्रमुख त्योहारों में से एक आज संपूर्ण देश व विदेशों में भी जहां भारतीय हैं वहां पर्व मनाया जा रहा है। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है विजयदशमी। खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने कहा कि अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक पर्व विजयदशमी है असत्य चाहे लाख प्रपंच कर ले जीत हमेशा सत्य की ही होगी। पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कहा की विजयदशमी पर्व बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सभी को सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए असत्य और सत्य में जीत हमेशा सत्य की ही होगी। इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला मंत्री संजय शर्मा दरी मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर कोसा बाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा,कोरबा मंडल अध्यक्ष परमिंदर सिंह,पार्षद बुधवार साय यादव,फिरत साहू,जिला महामंत्री दीपक जायसवाल, यासीन खान, धन दुबे, दुष्यंत शर्मा, द्वारिका शर्मा, योगेश जैन, कौशल देवांगन, अनिल यादव संजय कुर्मवंशी,उत्तम रंधावा,राजेश राठौर,लक्ष्मण श्रीवास,पुनीराम साहू,निर्मला साहू,चंदन मजूमदार,शिव चौहान,राजकुमार पटेल,दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष कपूर पटेल ,सचिव मनोज केवट,श्याम पटेल,प्रहलाद केवट,रजनीश देवाँगन,शैलेंद्र यादव,अर्जुन पटेल,जेलहु केवट,अघन पटेल,पुरन पटेल,हेमसागर पटेल,रमेश केवट,दिलेस्वर पटेल,धन सिंह पटेल,केशव पटेल,शुभम देवाँगन,गुमान कन्वर,नरेन्द्र गोश्वामी,सातिक कन्वर,गोपाल पटेल,जागेश्वर यादव,गौतमपटेल,राजेंद्र पटेल,कुमार साय यादव,उचित पटेल,योगेश देवाँगन,मुन्ना देवाँगन व बड़ी संख्या में आसपास के महिला पुरुषों व आम नागरिकों की उपस्थिति रही

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें