Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा जिले में चल रहे रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कांग्रेस की युवानेत्री रूबी तिवारी ने खोला मोर्चा, कोरबा कलेक्टर को लिखा पत्र

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 2, 2022
कोरबा जिला खनिज एवं अन्य संसाधनों से भरा पड़ा है , जिसके चलते सरकार को इससे बहुत ज्यादा राजस्व प्राप्त होता है, परन्तु खनिज विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के कारण जिले के बालको समेत विभिन्न क्षेत्रों में रेत माफिया सक्रिय होकर नदियों का सीना चीर रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर रही है जिससे कोरबा जिले में सरकार को जमकर राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह रेत माफिया रात के अंधेरे में नहीं वरन अब दिन के उजालों में भी क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होते हुए रेत का अवैध परिवहन करते साफ नजर आ रहे हैं। तथा क्षेत्र में मनमाने कीमतों में इसकी खरीदी बिक्री भी धड़ल्ले से की जा रही है। जिसे लेकर कांग्रेस की युवानेत्री रूबी तिवारी ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कोरबा कलेक्टर संजीव झा को ज्ञापन सौंप कर संबंधित गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही तथा क्षेत्र में चल रहे धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर रोक लगाने की मांग की गई है। देखने वाली बात यह होगी कि जिले में चल रहे इस तरह के अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन किस तरह के कदम उठाती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें