Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा नगर पालिक निगम के नवनियुक्त एल्डरमैनों को कलेक्टर संजीव झा ने दिलाई शपथ, महंत समर्थक अभिनव तिवारी के एल्डरमैन बनने पर समर्थकों में हर्ष

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Jul 26, 2022
आज कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कलेक्ट्रेट में नगर निगम कोरबा के राज्य शासन के आदेश के बाद बदले गए 03 नवनियुक्त एल्डरमेनों को पद एवं प्रतिष्ठा की शपथ दिलाकर शपथ ग्रहण संपन्न करवाया। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा में अभिनव तिवारी (मुन्नाभाई) , रामगोपाल यादव एवं श्रीमती रेखा त्रिपाठी को एल्डरमेन नामांकित किया गया है। आज कलेक्टर कक्ष में जिलाधीश संजीव कुमार झा ने इन तीनों नवनियुक्त एल्डरमेनों को पद एवं प्रतिष्ठा की शपथ दिलवा कर शपथ ग्रहण संपन्न कराया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष व पार्षद सुरेन्द्र जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष व एम.आई.सी.सदस्य सपना चौहान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं एम.आई.सी.सदस्य संतोष राठौर, मेयर इन काउंसिल सदस्य कृपाराम साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश राठौर, उपायुक्त एवं निगम सचिव पवन वर्मा, प्रेस रिपोर्टर विवेक साहू , ममता अग्रवाल, एस.के.त्रिपाठी, ओंकार महाराज, बबलू महाराज, राजकुमार मिश्रा, दीनू महाराज, जितेंद्र सिंह, अरुण सांडे, रामकुमार चन्द्रा, यशवंत चौहान, संजु अग्रवाल, नवल पंडित, रईश खान आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें