Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित अपराध, लंबित शिकायत को तत्काल निपटाने दिया आदेश।

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Sep 25, 2021
पुलिस अधीक्षक कोरबा, भोज राम पटेल द्वारा दिनांक 24/09/2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के मीटिंग हॉल में अपराध समीक्षा बैठक में साइबर अपराध चोरी लूट, अन्य भादवि के अपराधों की कायमी में पक्षपात ना हो चाहे वह गरीब, अमीर या अन्य। गंभीर अपराधकर्ता आरोपियों को सजा दिलाने, थानों के बीट सिस्टम को सुधार कर बीट को तीन भागों में निम्ननुसार बाटे 1. रेड, 2. ऑरेंज, 3.ग्रीन, न्यायालय के आदेश बाद जिन मामले में अपराध कायम नही हुआ हो तो तत्काल अपराध कायम करें। अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्यवाही करने निर्देश दिये। बुधवार एवं शुक्रवार को "खाकी के रंग स्कूल के संग" कार्यक्रम को चलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुंडा एवं निगरानी बदमाश की जांच प्रत्येक सप्ताह को करने तथा गुम इंसान की पतासाजी लगातार करने दिये निर्देश।* गंभीर अपराध में विशेष ध्यान देने के साथ साथ आरोपी को सजा दिलाने के मक़सद से विवेचना का स्तर बनाये रखने निर्देशित किया गया। अपराधों में कसावट लाने समयसीमा में माननीय न्यायालय के समक्ष चालान प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया। ज़िले के सभी प्रभारियों को जुआ ,सट्टा कबाड़ में प्रभावी कार्यवाही के साथ साथ डीज़ल चोरी पर व्यापक कसावट लाने निर्देशित किया गया । . *नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा 173(8) की मामलो की विस्तार से समीक्षा किया गया, समीक्षा पश्चात कमियों को दूर करने के लिए दिया दिशा निर्देश एवं जिलें में घटित होने वाली महिला संबंधित अपराधो कि समीक्षा कर समय पर निराकृत कराने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।* उप निरीक्षक श्री राजीव श्रीवास्तव को निरीक्षक पद चिन्ह लगाकर एवं मिठाई खिलाकर किया पदोन्नत किया गया। *. मीटिंग में अतिरिक्त पुलिसii अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक , श्री ईश्वरी प्रसाद त्रिवेदी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें