Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा: प्रधानमंत्री उज्वला गैस योजना से करोड़ो बहनो को लाभ हुआ - हितानंद अग्रवाल (भाजपा , नेता प्रतिपक्ष, कोरबा निगम) 

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Sep 9, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मुफ्त गैस कनेक्शन बांटने की योजना उज्ज्वला योजना के तहत दिनांक 4 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के वार्ड क्रमांक 35 स्थित हनुमान मंदिर के सामने सामुदायिक भवन में पात्र हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन वितरण मनचस्थ अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। वितरण के दौरान मंचस्थ अतिथियों में मुख्य अतिथि हितानंद अग्रवाल, गिरीश शर्मा, सुमित तिवारी, रवि सोन, अजय दास वैष्णव, राजकुमार अज्ञेय, जय राठौर, सुरेश शर्मा, के बी शांडिल्य, भोजेन्द्र सिंह, गंगा राम भारद्वाज, नर्मदा प्रसाद लहरे, संपत यादव, संतु साहू, महेंद्र चंद्रा, परिमल यादव, तुलसी विश्वकर्मा, अनिल मिश्रा, रिशु श्रीवास्तव, छेदी लाल साहू, विष्णु बैस, भगत विश्वकर्मा, ईश्वर साहू, दिनेश राव, रुपेश जगत, चेतन मैत्री के द्वारा महिलाओं को अपने हाथों से गैस सिलेंडर एवं चूल्हा वितरण किया गया। उपस्थित सभी हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपयोग करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां भी चूल्हे पर खाना बनाती थी । इसलिए पूरे भारत वर्ष की महिलाओं की पीड़ा समझते हुए प्रधानमंत्री जी के द्वारा यह योजना लाई गई। इस योजना की वजह से महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा एवं पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं के बारे में लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना, आवास योजना, उज्जवला योजना एवं इस तरह की अन्य कई योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा जनता की भलाई के लिए चलाई जा रही हैं। हम सभी को उन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें