Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा मेडिकल कॉलेज बिसाहू दास महंत के नाम, शासन ने जारी किया आदेश

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Apr 22, 2022
छत्तीसगढ़ के जन नेता और पृथक राज्य व बांगो बांध के स्वप्नदृष्टा फ्रीडम फाइटर पूर्व मंत्री स्व. बिसाहूदास महंत के नाम पर कोरबा मेडिकल कॉलेज किए जाने की घोषणा को अमल में लाया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश जारी कर दिया है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा का नामकरण स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव जनक कुमार ने यह आदेश जारी किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा प्रवास के दौरान आयोजित सभा में कोरबा मेडिकल कॉलेज का नाम स्वर्गीय बिसाहूदास के नाम पर करने की घोषणा की थी। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,कटघोरा के पूर्व विधायक बोधराम कंवर, वर्तमान विधायक पुरुषोत्तम कंवर, तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला सिंह कंवर सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह मुख्यमंत्री से किया था। आदेश जारी होने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें