: कोरबा शासकीय पीजी कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला बेरोजगार युवकों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर.
Mukesh Kumar Bharti
Thu, Sep 16, 2021कोरबा शासकीय पीजी कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला बेरोजगार युवकों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर..
कोरबा:- जिले के शासकीय पीजी कॉलेज में16 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला का आयोजन पीजी कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में कुल 337 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के 10वीं, 12वीं तथा स्नातक पास युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। रोजगार मेले में युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में बैंकिग, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, स्वास्थ्य संस्थाएं एवं औद्योगिक संस्थाओं से संबंधित कुल 13 नियोजक शामिल हो रहे हैं। जिले के युवाओं को इन संस्थाओं में रोजगार पाने के अवसर मिलेंगे। मेले के माध्यम से श्रीराम फॉर्चुन सॉल्युशन्स लिमिटेड में सेल्स मैनेजर, डेवलेपमेंट मैनेजर, एयु स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में सेल्स एक्जीक्यूटिव, तिरूपति ऑटो एजेंसी में सेल्स एक्जीक्यूटिव, बजाज फाइनेंस में सेल्स ऑफिसर, एनकेएच हॉस्पिटल में वार्ड बॉय, हाउस किपिंग, स्टाफ नर्स, कृष्णा हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स एवं गीता मेमोरियल हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों में भर्ती की जाएगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन