Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा- 10 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन फरसवानी में ।

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Dec 8, 2021
कोरबा- स्थानीय युवाओं ने मिलकर ग्राम फरसवानी में ग्रामीणों को योग सिखाने के उद्देश्य से 10 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। योग शिविर प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक किया जाता है जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास सिखाया जाता है। योग शिविर में प्रतिदिन योगाभ्यास के लाभ तथा खेल के माध्यम से बच्चों का प्रतिभा निखारने का प्रयास किया जाता है। पूर्व स्वयंसेवक एवं अधिवक्ता निमेश कुमार राठौर ने बताया कि कोरोना काल से पूर्व 30 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया था। ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए योग के माध्यम से ग्रामीणों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है। साथ में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगे इसका प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। शिविर के मुख्य योग प्रशिक्षक राजू राठौर द्वारा प्रतिदिन डांस योगा एवं अन्य माध्यमों से योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोदावरी प्रमोद राठौर, सरपंच रामगोपाल बियार, अशोक झुनझुनवाला, आकाश पाठक, जी एन मिश्रा, गौरीशंकर सोनी, गोपी राठौर, जयनारायण शराफ, दिनेश कौमुदी, आशुतोष राठौर, शुभम राठौर का विशेष योगदान है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें