Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: खाकी के खाकी के रंग स्कूल के संग,कार्यक्रम के तहत कोरबा पुलिस पहुंची स्कूलों में विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Dec 1, 2021
आज दिनांक *01.12. 2021 बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरबा में जिला पुलिस कोरबा* द्वारा *खाकी के रंग स्कूल के संग* कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल में जाकर छात्र छात्राओं को कानून और पुलिस से संबंधित जानकारियां दी गई । पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को बिना हथियार आत्मरक्षा के तरीके बताए गए ,महिला आरक्षक रेहाना फातिमा के द्वारा विद्यार्थियों के समक्ष आत्मरक्षा के तरीकों का प्रदर्शन किया गया कि छेड़-छाड़ की घटनाओं से अपने आप को आत्मविश्वास के बल पर किस प्रकार सुरक्षित रख सकते हैं। इस कार्यक्रम में *कोरबा पुलिस * की ओर से *उप निरीक्षक गायत्री शर्मा, महिला आरक्षक रेहाना फातिमा, उषा कंवर एवं आरक्षक राकेश जांगड़े* उपस्थित थे। *खाकी के रंग स्कूल के संग* कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं आत्मबल को बढ़ाने में सर्वथा सफल रहा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य के साथ सभी शिक्षक गण, विद्यालय के समस्त स्टाफ और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । कोरबा पुलिस के द्वारा छात्र छात्राओं को बताया गया कि कानून और पुलिस आपकी सुरक्षा और आपके हित के लिए सदैव तत्पर हैं और हर प्रकार के सहयोग के लिए तैयार हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें