Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: गायत्री मंदिर बालको में भव्य प्रवेश द्वार का हुआ उद्घाटन, पार्षद हितानंद अग्रवाल रहे मौजूद

गायत्री परिवार बालको नगर के द्वारा इस वर्ष की नवरात्रि साधना की पूर्णाहुति का कार्यक्रम पांच कुंडीय यज्ञ के विधान के साथ संपन्न किया गया। उक्त अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल गायत्री मंदिर परिसर में पहुंच कर समिति के सदस्यों एवं भक्तजनों के साथ पूजा अर्चना किए। गायत्री परिवार की सदस्य गणेशी बाई ने अपने दिवंगत पति स्वर्गीय सुंदरलाल साहू की स्मृति में गायत्री मंदिर बालको नगर के प्रवेश द्वार का निर्माण हाल ही में कराया था, जिसका लोकार्पण कार्यक्रम भी साथ ही रखा गया। गणेशी बाई साहू, हितानंद अग्रवाल एवं अन्य भक्त जनों के द्वारा नारियल तोड़कर एवं विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत उक्त प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। उक्त अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए हितानंद अग्रवाल ने कहा कि वे गायत्री परिवार से वर्षों से जुड़े हुए हैं। गायत्री परिवार समाज में संस्कार भरने का कार्य करती है। गायत्री परिवार से जुड़ने पर स्वयं में देवत्व की अनुभूति होती है। उक्त अवसर पर गायत्री परिवार के संस्थापक श्री ध्रुव कुमार वर्मा ने संदेश जारी करते हुए बताया कि 17 एवं 18 अक्टूबर को दो दिवसीय नारी जागरण कार्यशाला शक्तिपीठ बुधवारी कोरबा में आयोजित की जा रही है। साथ ही पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के द्वारा रचित लगभग 3200 साहित्य का सार इच्छुक व्यक्तियों के घर पर स्थापित किया जावेगा। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण में लगा हुआ है। इस प्रकार हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, मानव में देवत्व का उदय होगा, धरती पर स्वर्ग का अवतरण होगा, नया युग आएगा। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के लिए आजीवन समय दानी शांतिकुंज के प्रतिनिधि शिवचरण कश्यप, व्यवस्थापक ध्रुव कुमार वर्मा, सहायक महत्तम राम बरेठ, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जयसवाल, अनिरुद्ध चंद्रा, भरत लाल, लोमस चौहान, बिहारी लाल कश्यप, शादी राम साहू, बी डी केवट, विनोद कश्यप, जनार्दन गुप्ता, डीके साहू, सावित्री साहू एवं अन्य भक्तजन बड़ी मात्रा में गायत्री मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। अंत में सभी भक्तजनों के लिए खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें