Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: ग्रामीण करेंगे शिकायत तो डाक्टरी जांच के बाद कार्यवाही करेंगे : जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम मिर्झा

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Sep 13, 2021
*ग्रामीण करेंगे शिकायत तो डाक्टरी जांच के बाद कार्यवाही करेंगे : जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम मिर्झा* जनपद पंचायत करतला के विभिन्न पंचायतों में पदस्त पंचायत सचिव निचते स्तर पर विकास कार्य को रफ्तार देने का कार्य करते है। ऐसे में देखा जा रहा है कि कुछ गिने चुने जिसमें लगभग 15 से 20 प्रतिशत पंचायत सचिव अपने ड्यूटी के समय पर ही शराब के नशे में डूबे रहते है जिससे न केवल विकास कार्य प्रभावित हो रहा है बल्कि ऐसे सचिवों से आम नागरिक भी काफी परेशान है। राशन, पेंशन, जन्म मृत्यु सहित कई कार्यो के लिए उन्हें भटकना पड़ता है। मुख्यालय छोड़ ऐसे सचिव मदिरा पान करने में अपना समय देते है जिससे विकास कार्य की गति कछुए के चाल से चल रही है। ऐसे सचिव न तो जनपद पंचायत करतला कार्यालय के आदेशों का पालन करते है और न ही सरपंचों के साथ तालमेल बैठा पा रहे है जिससे कई बार टकराव की स्थिति पैदा होती है। अवगत हो कि कुछ नशेड़ी सचिव जनपद और जिला दोनो के बैठकों में नशे की हालत में पहुँच जाते है फिर भी बड़े अधिकारी अनुशासनहीनता का पाठ उन्हें नही पढ़ा पा रहे है। ऐसा भी देखा गया है कि ऐसे सचिवो की वजह से पंचायत में बाहरी ठेकेदार प्रभावी ढंग से सक्रिय है जो पंचायत का कार्य ठेके में कर रहे हैं और बाद में उसे अधूरा भी छोड़ देते है। ऐसे सचिवों कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने की आवश्यकता है। ड्यूटी समय पर मदिरा पान या नशे में रहना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है ऐसे में शराबी सचिवों को चेतावनी देकर उनपर निलंबन या कार्यमुक्ति जैसे सख्त आदेशों से ऐसे कृत्यों पर जिला पंचायत अंकुश लगा सकता है फिर भी ऐसा देखा गया है कि इनपर कार्यवाही के नाम पर केवल खाना पूर्ति मात्र ही होता है। कई पंचायत सचिवों की ड्यूटी के समय नशाखोरी करने की शिकायत सामने आ रही है। जनपद कार्यालय से दिए निर्देशो की अवहेलना कर कार्यालयीन अवधि में नशे में रहते हुए पंचायत के कार्य संपादित करते है। ऐसे पंचायत सचिवों के खिलाफ यदि ग्रामीणों की ओर से शिकायत आयी तो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डॉक्टरी जांच उपरांत अनुशासनात्मक कार्य की जाएगी। ड्यूटी के समय नशा खोरी से बचे पंचायत सचिव : अध्यक्ष करतला सचिव संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण कंवर ने कहा कि ड्यूटी के समय शराब खोरी या नशाखोरी के पंचायत सचिवों को बचना चाहिए जिससे पंचायत के कार्य सुगमता से संपादित किये जा सके। उच्च अधिकरियों के निर्देश और आदेश का पालन समय पर सुनिश्चित हो इसके लिये हमेशा तत्परता बरतनी चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें