Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: ग्राम पंचायत रंजना में मेगा स्वास्थ्य शिविर तीन दिसम्बर को,25 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच और ईलाज

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विकासखण्ड कटघोरा की ग्राम पंचायत रंजना में मेगा स्वास्थ्य शिविर तीन दिसम्बर को लगेगा। इस शिविर मे रंजना सहित आसपास के गांवो के ढाई हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और ईलाज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविर के लिए सभी तैयारियां जारी हैं। रंजना में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच 25 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाएगी। सभी प्रकार की जांच निःशुल्क होगी। मरीजों को शिविर में दवाईयां भी निःशुल्क मिलेंगी। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कटघोरा विकासखण्ड सहित जिले के सभी निवासियों से इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है। सीएमएचओ डॉ. बी. बी. बोडे ने बताया कि जिले के दूरस्थ इलाकों में लोगों की स्वास्थ्य जांच और बीमारियों की जांच और ईलाज के लिए रंजना में आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां पूरी की जा रही है। स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं, महिला-पुरूष तथा वयोवृद्ध और दिव्यांगजनों के लिए अलग से पंजीयन कराने तथा दवा वितरण की व्यवस्था की गई है। ग्राम रंजना में यह शिविर तीन दिसम्बर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा। डॉ. बोडे ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में हृदय, नेत्र, नाक, कान, गला, कैंसर सहित बीपी, शुगर, सर्जरी, लकवा आदि कई दूसरी बीमारियों की भी जांच की जाएगी। इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के जांच उपरांत उन्हें निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा। रंजना के स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र तत्काल बनाकर मौके पर ही दिया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. बी. बी. बोडे ने बताया कि रंजना में आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ईसीजी, स्त्री रोग संबंधित समस्याएं, बच्चे दानी में गांठ, शिशुरोग, हड्डियों में दर्द संबंधी समस्याओं के लिए अस्थि रोग विशेषज्ञ, दंत रोग, मानसिक रोग, अपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, मूत्र रोग, चर्म रोग एवं सभी प्रकार के कैंसर रोग से संबंधित बीमारियों का जांच एवं जरूरी स्वास्थ्य सलाह भी दी जाएगी। जांच उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी मिलेगी। शिविर में बीपी, शुगर, खून की जांच भी निःशुल्क होगी। कमजोरी एवं अन्य सभी प्रकार की बीमारियों का ईलाज तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा भी दी जाएगी। तीन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से सात हजार से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य जांच व ईलाज- कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में हर माह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में विशेष ईलाज की आवश्यकता वाले मरीजों का चिन्हांकन करके जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क ईलाज कराने की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में ग्रामीणजनों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब तक विकासखंड पोंड़ी उपरोड़ा के कोरबी, करतला के कोथारी और विकासखंड पाली के नोनबिर्रा में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों के माध्यम से सात हजार से अधिक ग्रामीणजन स्वास्थ्य लाभ ले चुके है। इन शिविरों के माध्यम से गंभीर बिमारियों से ग्रसित लगभग एक हजार मरीजों को बेहतर ईलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रिफर भी किया जा चुका है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें