Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: घर में रसोई घर में छुपा बैठा था कोबरा सांप, बच्चा उसको देखने के लिए जा रहा था पास, मां ने देखते ही बच्चे को किया दूर

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Sep 21, 2021
कोरबा मुख्यालय से लगभग 17 किलोमिटर दूर कुर्रुडीह गांव के एक मकान में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब मां ने देखा रसोई घर में बैठा नाग साप के क़रीब उसका बच्चा खड़ा था, बिना देरी किए मां ने बच्चे को साप से दूर किया साथ ही घर से बाहर निकल आस पास के लोगों को साप होने की जानकारी दी, पड़ोस में रह रहे सूर्यप्रकाश मरावी ने बिना देरी किए 112 टीम को इसकी जानकारी दी जिसके बाद 112 के सिपाही ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी, उस वक्त सारथी नोनबिर्रा में ही कुछ काम को लेकर पहले से ही मौजूद थे,112 की टीम ने जितेंद्र सारथी को लेने के लिए रवाना हो गई, फिर कुछ देर बाद मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया उस वक्त कोबरा फन फैलाए बैठा था और बहुत गुस्से में था जिसको बड़ी सावधानी से बाहर लाया गया फिर डिब्बे में बंद किया गया तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली साथ ही लोगों को बताया गया जब भी साप निकले या सर्प दंश की घटना हो 8817534455 पर जानकारी दे सकते हैं, हमारी टीम मदद के लिए हर पल समर्पित रहती हैं, साथ ही सर्प दंश होने पर झाड़ फूक न करवा कर जिला अस्पताल जाने की सलाह दी अक्सर गावों में सर्प दंश से मौत का कारण झाड़ फूक होता हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने पर सभी ने जितेंद्र सारथी के साथ 112 टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें