Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारियों के आंदोलन को मध्यप्रदेश के जनसंपर्क अधिकारी संघ ने दिया समर्थन एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद कालीपट्टी लगाकर काम कर रहे हैं अधिकारी

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Oct 14, 2021
रायपुर, 14 अक्टूबर। मध्यप्रदेश जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क विभाग में संचालक पद एवं छत्तीसगढ़ संवाद में प्रतिनियुक्ति के पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापनाओं के संबंध में राज्य शासन से की गई मांगों को उचित बताते हुए छत्तीसगढ़ जन संपर्क अधिकारी संघ के आह्वान पर जारी आंदोलन का समर्थन किया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी जनसंपर्क अधिकारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कालीपट्टी के साथ काम करते हुए 12 अक्टूबर को प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने अपनी मांगों के लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरु किया है। संगठन ने 06 अक्टूबर को शासन को ज्ञापन सौंपकर जनसंपर्क विभाग तथा छत्तीसगढ़ संवाद में नियमविरुद्ध की जा रही पदस्थापनाओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था, साथ ही इन पदस्थापनाओं को रद्द करते हुए नियमानुसार पदस्थापनाएं करने की मांग की थी। संगठन की मांग है कि संचालक जनसंपर्क के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की पदस्थापना को रद्द कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी अथवा विभाग के ही किसी वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की जाए। इसी तरह छत्तीसगढ़ संवाद में भी जनसंपर्क विभाग के प्रतिनियुक्ति के पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा तथा अन्य संवर्ग के अधिकारियों की नियम विरुद्ध पदस्थापनाओं को रद्द कर विभागीय अधिकारियों को पदस्थ किया जाए। संगठन ने ज्ञापन में दी गई चेतावनी के अनुरूप 11 अक्टूबर को कालीपट्टी लगाकर काम किया किया। इसके बाद 12 अक्टूबर को पूरे राज्य में कलमबंद आंदोलन करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया। इस दौरान पूरे राज्य में सभी जिलों के जनसंपर्क कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। आज 13 अक्टूबर से सभी जनसंपर्क अधिकारियों ने कालीपट्टी लगाकर काम शुरु किया है तथा चेतावनी दी है कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की जाती हैं तो आगामी दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने आंदोलन को समर्थन दिए जाने पर मध्यप्रदेश जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री अरुण राठौर एवं उपाध्यक्ष श्री पंकज मित्तल तथा वहां के सभी जनसंपर्क अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसी तरह जनसंपर्क अधिकारी संघ द्वारा आयोजित कलमबंद हड़ताल को कालीपट्टी लगाकर समर्थन देकर जनसंपर्क अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री कमल वर्मा तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें