: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित अग्र अलंकरण समारोह में कोरबा के जयसिंह अग्रवाल सहित दो लोग हुए पुरस्कृत एवं अशोक मोदी बने कार्यकारी अध्यक्ष सांसद विजय बघेल ने दिलाया शपथ
Mukesh Kumar Bharti
Mon, Nov 22, 2021
छ.ग.प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन का 14 वॉं अधिवेशन, शपथ ग्रहण एवं षष्टम अग्र अलंकरण पुरस्कार का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दिनॉक 13 एवं 14 नवंबर 2021 को न्यु खुर्सीपार भिलाई में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र 13 नवम्बर को प्रातः 11.30 बजे एवं प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवगठित कार्यसमिति का दोपहर 1.00 बजे ’’ शपथ ग्रहण ’’ समारोह किया गया। कोरबा नगर के लिये अत्यंत गर्व की बात है कि छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक मोदी मनोनीत किये गये।
इस दिन प्रातः 11.30 बजे प्रांतीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी ..के रूप में मा. श्री विजय बघेल (सांसदः दुर्ग) एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में मा. श्री प्रदीप मित्तल (चेयरमेन:अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन), मा. श्री सियाराम जी अग्रवाल (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष: अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ), मा. श्री देवेन्द्र यादव जी (विधायक भिलाई ) एवं मा. श्री धीरज बाकलीवाल जी (महापौर:दुर्ग ) की गरिमामय उपस्थिती रही, तथा सायं 6.00 बजे से महिला एवं युवा सम्मेलन हुआ तथा भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज के जीवन पर आधारित कथा का 60 समाज के स्थानीय सदस्यों के द्वारा नृत्य-नाटिका के साथ भव्य एवं अद्भुत मंचन किया गया।
दिनॉक 14 नवम्बर को ’’ अग्र अलंकरण ’’ समारोह के अंतर्गत अग्रवाल समाज के 18 गो़त्रों पर आधारित विभिन्न 18 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 प्रतिभागियों को राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा अग्र अलंकरण पुरस्कार दिए गये।
100 से अधिक प्राप्त प्रविष्ठियों में से मात्र 18 प्रविष्ठियों को चयनित किया गया जिसमें कोरबा के छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी को भी राजनीति के क्षेत्र में एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार सुश्री सुरभि गुप्ता पिता श्री भीम गुप्ता को दिया गया। इस अवसर पर गौ नंदी सेवा समिति तथा भोजन सेवा समिति कोरबा के महिला टीम को सम्मानित किया गया एवं कोरोना काल में किये गये सेवा कार्यों के लिए ‘‘कृष्णा ग्रुप ’’ को सम्मानित किया गया जो कोरबा वासियों के लिये अत्यंत गौरव की बात है।
द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कद्दावर मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, विशिष्ठ अतिथि मा.श्री प्रेमप्रकाश जी पाण्डेय (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ) की गरिमामय उपस्थिति थी साथ ही संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल, चेयरमैन अशोक अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक मोदी, श्री राजेंद्र अग्रवाल (राजू ) एवं प्रांतीय महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के साथ साथ कोरबा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री श्रीकांत बुधिया जी, बिल्हा के श्री सुरेश मंगल, पूर्व अध्यक्ष श्री नागरमल जी अग्रवाल एवं कोरबा की श्रीमती प्रेमा अग्रवाल, उमा बंसल, किरण मोदी, प्रीति मोदी, शोभा केडिया, समता उचानियॉ, सीमा बेरीवाल, पिंकी अग्रवाल सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।
छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक मोदी, जी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम अत्यंत ही गरिमामय रही एवं दोनों दिवस सभी अतिथियों ने अग्रवाल समाज द्वारा समाजहित, राष्ट्रहित में किये गये सेवा कार्यो की प्रशंसा की तथा इस 18 माह के कोरोना काल में किये गये सेवा कार्यो की भी भूरि भूरि प्रशंसा की।
श्री मोदी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले वर्ष अग्र अलंकरण कार्यक्रम को कोरबा में किया जाना प्रस्तावित है।
सम्माननीय सम्पादक महोदय
........................................कोरबा
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन