Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिला महामंत्री, निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने जिले के सभी उचित मूल्य की दुकानों में समय पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने कोरबा कलेक्टर के साथ खाद्य मंत्री को लिखा पत्र

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Apr 23, 2022
कोरबा जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है जिसमें चावल, नमक, शक्कर, चना, मिट्टी तेल इत्यादि सामग्री मिलता है। लेकिन वर्तमान में पूरे कोरबा जिले के उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य का भंडारण सही समय पर नहीं हो रहा है खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है अलग-अलग सामग्री को अलग-अलग दिन लेने बुलाया जाता है जिससे बार-बार जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तापमान की अधिकता भीषण गर्मी तेज धूप में उपभोक्ताओं व हितग्राहियों को बार बार चक्कर काटना पड़ रहा है इससे काफी परेशानियां हो रही है। जिले के भाजयुमो जिला महामंत्री, कोरबा नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन के पास वार्ड के साथ नगर निगम क्षेत्र, नगर एवं उप नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में भी यह समस्या सामने आई पार्षद नरेंद्र देवांगन ने लोगों को उपभोक्ताओं एवं हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो जिसे देख जिला खाद्य अधिकारी, कोरबा कलेक्टर एवं छत्तीसगढ़ शासन खाद्य मंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र ही सभी उचित मूल्य की दुकानों में समय पर खाद्य सामग्रियों की उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें