: जिला महामंत्री व पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल ने उज्जवला योजना 2.0 के तहत मिलने वाली गैस चूल्हे एवं सिलेंडर का दीपका में किया वितरण
Mukesh Kumar Bharti
Mon, Sep 13, 2021दीपका में एचपी गैस एजेंसी द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा का वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा व नगर पालिका परिषद दीपका के पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल ने दर्जनों से ऊपर लोगों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हे का वितरण किया। इस मौके उपस्थित दीपक जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली गैस सिलेंडर के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 1 करोड़ लोगों को उज्जवला योजना 2.0 का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत लाभ प्राप्ति के लिए जो वंचित हो गए थे उन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है एचपी जायसवाल गैस एजेंसी दीपका में उज्जवला योजना के तहत फार्म भराया जा रहा है बड़ी संख्या में हितग्राही को लाभ मिल रहा है।
निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र से यह गरीब कल्याण योजना में से सबसे महत्त्वपूर्ण योजना है जो महिलाओं के सम्मान स्वरूप महिलाएं को रसोई में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो तथा खाना बनाने में असुविधा ना हो मोदी सरकार की आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा योजना, जन धन से लेकर अनेकों योजनाएं संचालित है जो व्यक्ति मुलक है जिसका सीधा सीधा लाभ लोगों को मिलता है। इस अवसर पर संजय जायसवाल, मनोज जायसवाल, नीरा कंवर,ननकी यादव, रामपवन सिंह, आयुष जायसवाल प्रमोद जायसवाल सहित पात्र हितग्राहियों लोग उपस्थित थे।
निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र से यह गरीब कल्याण योजना में से सबसे महत्त्वपूर्ण योजना है जो महिलाओं के सम्मान स्वरूप महिलाएं को रसोई में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो तथा खाना बनाने में असुविधा ना हो मोदी सरकार की आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा योजना, जन धन से लेकर अनेकों योजनाएं संचालित है जो व्यक्ति मुलक है जिसका सीधा सीधा लाभ लोगों को मिलता है। इस अवसर पर संजय जायसवाल, मनोज जायसवाल, नीरा कंवर,ननकी यादव, रामपवन सिंह, आयुष जायसवाल प्रमोद जायसवाल सहित पात्र हितग्राहियों लोग उपस्थित थे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन