: जिले में अभी तक 1332.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Sep 15, 2021
कोरबा 16 सितंबर 2021/कोरबा जिले में चालू बारिश सीजन के दौरान एक जून से 14 सितंबर तक कुल 1332.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। मंगलवार 14 सितंबर तक तहसील कोरबा में 1257.2 मिलीमीटर, करतला में 995.1 मिली, कटघोरा में 1429 मिली, पाली मंे 1157 मिली, पोंड़ीउपरोड़ा तहसील में 1283.3 मिली, दर्री में 1828.8 मिली एवं हरदीबाजार तहसील में 1374 मिलीमीटर कुल वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 9324.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 8634 मिलीमीटर बारिश हुई थी। पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक इस वर्ष 690.4 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में सामान्य वर्षा की तुलना में अभी तक 102.2 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सामान्य वर्षा की तुलना में सर्वाधिक बारिश तहसील दर्री में 142.3 प्रतिशत, तहसील कटघोरा में 111.2 प्रतिशत, पोड़ी-उपरोड़ा में 109.9 प्रतिशत, हरदीबाजार में 104.6 प्रतिशत, कोरबा में 91 प्रतिशत, तहसील पाली में 88.1 प्रतिशत एवं करतला में 72.3 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन