Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: डी.ए.वी. स्कूल बालको की छात्रा सलोनी कुमारी ने प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल कर बढ़ाया मान, कक्षा दसवीं में प्राप्त किए 94% अंक

बालको नगर - डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल्कोनगर की छात्रा सलोनी कुमारी ने कक्षा दसवीं में वर्ष 2022-23 में 94 प्रतिशत अंक से प्रावीन्य सूची में स्थान हासिल कर नगर , विद्यालय एवं परिजनों का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है। वे भविष्य में इससे भी बेहतर परिणाम लाकर दूसरों को प्रेरणा देते हुये समाज सेवा करना चाहती हैं। बताते चलें बालकोनगर निवासी मधुसुदन कुमार एवं श्रीमति सिंकी देवी की सुपुत्री सलोनी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने प्रतिदिन आठ घंटे लगन से पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता पर स्वजनों , मित्रों तथा शिक्षकों में खुशी का माहौल है। उनकी इस शानदार सफलता पर परिजनों , ईष्ट मित्रों सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं संबंधित विषयों के शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें