: तहसील कार्यालय के भीतर पुनः बैठक व्यवस्था की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कोरबा कलेक्टर संजीव झा को सौंपा ज्ञापन
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Nov 30, 2022
आज दिनांक 30/11/2022 को तहसीलदार कोरबा के द्वारा तहसील में बैठे अधिवक्ता गणों को कमरे में स्थानांतरित करने हेतु अध्यक्ष महोदय जिला अधिवक्ता संघ को नोटिस जारी किया था, दिनांक 21/11/22 के सयुक्त बैठक तहसीलदार कोरबा अपर कलेक्टर कोरबा अनुविभागीय अधिकारी एवं संघ के पदाधिकारियो के बीच बैठक किया गया था जिसमे विभिन्न मांगों को लेकर सहमति बनी थी परंतु तहसील कार्यालय में उक्त मांगो को दरकिनार कर तहसील कार्यालय की बैठक व्यवस्था को बदला जा रहा था उक्त सभी मुद्दों को लेकर आज संघ के पदाधिकारीगण अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ,महिला उपाध्यक्ष उत्तरा राठौर ,कोषाध्यक्ष अमरनाथ ग्रन्थालय सचिव कमलेश श्रीवास कार्यकारणी अंचला राठौर, लीना साहू क्रान्ति श्रीवास, एफ एल साहू ,अरुणा जैन दिनेश साहू, रामेश्वर मांझी,अखिलेश साहू , राधेश्याम देवांगन, आशीष बनाफर ,अशोक शर्मा ,धीरज शर्मा,अनीश आदि कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर सभी समस्याओं से अवगत कराया कलेक्टर महोदय जी के द्वारा शीघ्र ही समस्याओं को निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया ।
[video width="640" height="352" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221130-WA0031.mp4"][/video]
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन