Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: तीज के एक दिन पूर्व हड़ताली कर्मियो बीच पहुँचकर राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने महिलाओ को बांटी साड़ी,कहा छत्तीसगढ़ी अस्मिता की बात करने वाले सीएम बघेल तीजा में बहनों को किया निराश

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Aug 31, 2022
महगाई भत्ता व गृह भाड़ा की मांग को लेकर प्रदेशभर की शासकीय कर्मचारी विगत एक सप्ताह से अधिक समय से हड़ताल पर बैठे है किंतु राज्य की भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार जरा भी सुध नही ले रही है किंतु इस मुद्दे को लेकर अब भाजपा भी आक्रमक हो गई है औऱ आज भाजपा की कद्दावर नेता व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने निगम कार्यालय के सामने धरनारत निगम कर्मियों को समर्थन देते हुए तीजा पर्व के एक दिन पूर्व साड़ी बांटकर सीएम हाऊस में तीजा पोरा मनाने पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि तरफ प्रदेश की सरकारी कर्मी बहने एन तीजा पर्व पर अपनी मांगों को लेकर लम्बे समय से धरनारत है तो मुख्यमंत्री जी को अपने घर मे ठेठरी खुरमी खाने व नाचने कूदने से फुरसत नही है,नगर निगम कार्यालय गेट के सामने पंडाल लगाकर बैठे कर्मचारियो ने आज राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए निगम में लगातार दस साल तक महापौर के रूप में कार्य करने व निगम कर्मचारियो से आत्मीय सम्बंध के चलते आज सभी कर्मियो ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए तीज पर्व के एक दिन पूर्व करू भात के दिन महिला कर्मियों को साड़ी बांटे जाने से सभी बेहद प्रसन्न हुए व सांसद सरोज पाण्डेय के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया।इससे पूर्व धरना स्थल पर राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय के पहुँचने पर निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शिव शर्मा,महामंत्री अनिल सिंह जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित कर्मचारियो स्वागत किया। इस अवसर पर हड़ताली कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि छत्तीसगढ़ी अस्मिता की बात कर राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ की महिला बहने सबसे बड़े पर्व तीजा में अपने हक की लड़ाई के लिए सड़क पर बैठी है और सरकार उसकी आवाज सुनने की बजाय सीएम हॉउस में नाच कूद कर ठेठरी खुरमी तिहार मनाने में मस्त है इससे सभी कर्मी बेहद निराश है वही केंद्र में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता बढ़ा कर मांग पूरी कर दी है और अब प्रदेश सरकार को भी सभी कर्मचारियों की मांग माननी चाहिए उन्होंने सभी हड़ताली कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा पूरी मजबूती से कर्मचरियों के साथ खड़ी है और सरकार को झुकने के लिए मजबूर करेंगी। धरना स्थल पर समर्थन देने पहुँचने वालों में प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,पूर्व सभापति दिनेश देवंगन,जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी,मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल,दीपक चोपड़ा,जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू,बानी सोनी,राकेश यादव,विजय ताम्रकर,,जीतू राजपूत सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें