: दर्री डेम से गोपालपुर तक सड़को में गड्ढे को तत्काल बनाएं, साथ ही लगातार सड़को में हो पानी का छिड़काव:- हितानंद अग्रवाल
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Aug 31, 2022
भाजपा पार्षद दल, भाजपा दर्री मंडल की बैठक पार्षद विजय साहू के कार्यालय जमनीपाली में संपन्न हुई, इस बैठक में भाजपा दर्री जोन के पार्षद, भाजपा मंडल सहित मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहें | बैठक के बाद सड़क की समस्या को लेकर एक ज्ञापन जिलाधीश कोरबा, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा को सौंपा है |
नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि दर्री डेम से गोपालपुर की सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है, सड़को में बड़े बड़े गड्ढे बन चुके है, सड़के खराब होने के कारण लगातार धूल उड़ रही है जिसके कारण सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है साथ ही धूल उड़ने के कारण लगातार दुर्घटना हो रही है, ये सड़क आम जनता को नर्कयातना दे रहा है, कल गणेश चतुर्थी के साथ पर्व प्रारंभ हो रहे है, नवरात्रि, दीपवाली लगातार त्यौहार है जिसके कारण आमजनता बाजार में निकलेगी और सड़को की स्थिति के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ेगा, हमने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त सड़क के गड्ढे को 3 दिवस में भरवाते हुए लगातार सड़क में पानी का छिड़काव प्रशासन करवाए, यदि 3 दिवस के भीतर सड़क के गड्ढे नही भरे गए तो हमारे द्वारा स्वयं के व्यय से गड्ढे को भरा जाएगा |
मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि खराब सड़को के कारण लोगो का जीवन दुर्भर हो गया है, लोग लगातार परेशान और हलाकान है किंतु जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान ही नही है, गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ रही है प्रतिदिन दुर्घटना में जनता घायल हो रही है जल्द से जल्द सड़के के गड्ढों को भरा जाना चाहिए |
इस दौरान वरिष्ठ नेता तुलसी ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नरेंद्र वाकडे, मंडल महामंत्री मनोज यादव, पूर्व मंडल महामंत्री अनिल यादव, पूर्व पार्षद राधा महंत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा जनक सिंह राजपुत, पार्षद बुधवार साय यादव, फिरतराम साहू,पुष्पा देवी कंवर, कविता नारायण ठाकुर,अमित मिंज, विजय साहू, प्रेमचंद पाण्डेय, बद्री अग्रवाल, भूपेंद्र साहू, गौरव सिंह, दुर्गा यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें |
नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि दर्री डेम से गोपालपुर की सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है, सड़को में बड़े बड़े गड्ढे बन चुके है, सड़के खराब होने के कारण लगातार धूल उड़ रही है जिसके कारण सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है साथ ही धूल उड़ने के कारण लगातार दुर्घटना हो रही है, ये सड़क आम जनता को नर्कयातना दे रहा है, कल गणेश चतुर्थी के साथ पर्व प्रारंभ हो रहे है, नवरात्रि, दीपवाली लगातार त्यौहार है जिसके कारण आमजनता बाजार में निकलेगी और सड़को की स्थिति के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ेगा, हमने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त सड़क के गड्ढे को 3 दिवस में भरवाते हुए लगातार सड़क में पानी का छिड़काव प्रशासन करवाए, यदि 3 दिवस के भीतर सड़क के गड्ढे नही भरे गए तो हमारे द्वारा स्वयं के व्यय से गड्ढे को भरा जाएगा |
मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि खराब सड़को के कारण लोगो का जीवन दुर्भर हो गया है, लोग लगातार परेशान और हलाकान है किंतु जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान ही नही है, गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ रही है प्रतिदिन दुर्घटना में जनता घायल हो रही है जल्द से जल्द सड़के के गड्ढों को भरा जाना चाहिए |
इस दौरान वरिष्ठ नेता तुलसी ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नरेंद्र वाकडे, मंडल महामंत्री मनोज यादव, पूर्व मंडल महामंत्री अनिल यादव, पूर्व पार्षद राधा महंत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा जनक सिंह राजपुत, पार्षद बुधवार साय यादव, फिरतराम साहू,पुष्पा देवी कंवर, कविता नारायण ठाकुर,अमित मिंज, विजय साहू, प्रेमचंद पाण्डेय, बद्री अग्रवाल, भूपेंद्र साहू, गौरव सिंह, दुर्गा यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें |Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन