Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: दादरखुर्द में स्नेक रेस्क्यू टीम को किया गया सम्मानित, जितेंद्र सारथी ने लोगों का किया आभार व्यक्त

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Oct 16, 2021
कोरबा जिले में जहा शहरी क्षेत्रों में गरबा और डांडिया की धूम मची हुई है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरबा की धूम मची हुई है, दादरखुर्द बस्ती वॉर्ड नंबर 31 में पिछले 8 साल से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ करवाया जा हैं, साथ ही बच्चों भी गरबा और डांडिया करते आ रहें हैं, नवरात्रि के आखरी दिन मां दुर्गा और दशहरा समिति दरादखुर्द के द्वारा सम्मानित कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें भाग सभी गरबा में भाग लिए हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, कोरोना काल में सेवा दिए हुए मितानिनो को भी सम्मानित किया गया, लोगों में जोश और उत्साह उस समय और बढ़ गया जब मंच का संचालन कर रहे समिति के सचिव अरुण यादव ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी का नाम लिया और सम्मानित के लिए मंच में बुलाया, जितेंद्र सारथी अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन, सूरज कुमार के साथ पहुंचे, जिनको श्रीफल, शौल और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया, जिस पर जितेंद्र सारथी ने पूरे समिति के साथ दादरखूर्द के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया, इस कार्यक्रम में वर्तमान वार्ड पार्षद श्रीमति अनिता यादव जी, मानिकपुर प्रभारी श्री शिवकुमार धारी जी, करतला थानाप्रभारी श्री राजेश चंद्रवंशी जी, पूर्व पार्षद श्री सुकूंती यादव, श्री समति अध्यक्ष श्री हरी यादव जी, सचिव अरुण यादव जी और हजारों के भीड़ में दादर बस्ती के लोग मौजूद रहे। *जितेंद्र सारथी ने बताया* आज जो हमें दादरखुर्द में सम्मान मिला वो हमारे लिए बहुत गर्व का विषय है, हमारी टीम पूरे जिले में लागातार अपनी सेवाएं दे रही है, जिस पर हमें सम्मान मिला वो अत्यंत खुशी की बात हैं, हमें समाज से सम्मान मिले यहीं असली धन है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें