Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: दुर्ग में नर्स का कार्य कर रही कोरबा की युवती ने प्रेमी को किया वीडियो कॉल: पहले पी सैनिटाइजर फिर फंदे पर लटककर दे दी जान, पुलिस कर रही पूछताछ

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Dec 9, 2021
*कोरबा- दुर्ग:-* कोरबा जिले की निवासी एक युवती जो दुर्ग के एक निजी हॉस्पिटल में नर्स का कार्य कर रही थी, किसी बात को लेकर अपने प्रेमी से इतनी खफा हो गई कि उसने मौत को ही गले लगा लिया। उसने मरने से पहले अपने प्रेमी को वीडियो कॉल किया। और उसकी बात नही मानने पर आत्महत्या की बात कहते हुए पहले सैनिटाइजर पी फिर फंदे पर लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी 24 वर्षीय नीरा कुमारी भिलाई के एक निजी अस्पताल में नर्स का कार्य कर रही थी। तथा वह सुपेला कांट्रैक्टर कॉलोनी में राकेश उर्फ देवानंद के घर पर किराए में रहकर ड्यूटी करती थी। उसके साथ आशा नाम की एक रूप पार्टनर भी रहती थी। आशा ने पुलिस को बताया कि नीरा ने 2 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी ली थी। और वह अपने बहन के घर जाने तथा दो दिन बाद आने की बात बताई थी। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे नीरा अपने कमरे में ही थी और उसकी रूम पार्टनर आशा मॉल में ड्यूटी करने चली गई। जब वह शाम 6 बजे घर लौटी तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने काफी दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला न ही अंदर से कोई आवाज आई। इसके बाद आशा ने खिड़की से झांक कर देखा तो नीरा पंखे से फंदे में झूल रही थी। आशा ने तुरंत इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फंदे से शव को उसे नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन प्रेम- प्रसंग का मामला सामने आया जहां प्रेमी को तलब कर प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि प्रेमी को वीडियो कॉल कर खफा प्रेमिका ने अपनी जान देने की बात कहते हुए सैनिटाइजर पी लिया। प्रेमी ने जब उसे ऐसा करने से मना करते हुए समझाने की कोशिश की तब युवती ने पंखे से फांसी का फंदा बनाया और वीडियो कॉल पर देखते ही देखते झूल गई। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से नर्स का मोबाइल जब्त कर लिया है। मृतका का मोबाइल लॉक है उसे खुलवाने के लिए भेज दिया गया है। प्रेमिका ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, घटना से जुड़ी आगे की सच्चाई मोबाईल फोन व प्रेमी से पूरी पूछताछ पश्चात सामने आएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें