Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: धान खरीदी केन्द्र सोनपुरी में लोगों को लगाया गया कोविड का टीका,कोरोना से बचाव के लिए जिले में तेजी से जारी टीकाकरण

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Dec 9, 2021
कोरबा 08 दिसंबर 2021/कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए कोरबा जिले में तेजी से टीकाकरण जारी है। कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य अमलों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन से छुटे हुए लोगों को आवश्यकतानुसार कोविड का पहला और दूसरा टीका लगाया जा रहा है। आज विकासखण्ड कोरबा के धान खरीदी केन्द्र सोनपुरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा धान बेचने आए किसानों को कोविड का टीका लगाया गया। किसानों ने धान खरीदी केन्द्र में आसानी से टीका लगवाया। धान बेचने आए ग्राम चुईया के किसान श्री शशिकांत, ग्राम औराकछार के किसान श्री दुखुराम, दोंद्रो के किसान रविशंकर और ग्राम तराई डांड के किसान कृष्णा दास ने आसानी से अपना कोविड वैक्सीनेशन सोनपुरी के धान खरीदी केद्र में करवाया। टीका लगानेे वाले किसानों ने सभी लोगों से कोविड टीका लगवाने की अपील भी की। धान खरीदी केन्द्र सोनपुरी में टीका लगवाने वाले किसानों ने बताया कि खरीदी केन्द्र में टीका लगने से धान बेचने और टीका लगवाने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। धान बेचने के साथ-साथ टीका लगाने का भी काम धान खरीदी केन्द्र में हो रहा है। टीका लगाने के लिए अलग से समय निकालने के भी जरूरत नहीं पड़ी। टीका लगाने और धान बेचने का काम एक ही जगह और एक ही समय पर हो गया है। किसानों ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में सभी जरूरी व्यवस्थाओं के साथ लोगों को टीका लगाया गया है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने धान खरीदी केन्द्रों में भी टीका लगाने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर किसानों को टीका लगाया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों में कोविड वैक्सीनेशन कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे से बचाव के लिए टीकाकरण की नई पहल है। जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए कोविड वैक्सीनेशन महाभियान भी चलाया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें