Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नये विद्युत ट्रांसफार्मर नही लगाया जाता है तो विद्युत कार्यालय का घेराव~झाम लाल साहू।

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Sep 21, 2021
नये विद्युत ट्रांसफार्मर नही लगाया जाता है तो विद्युत कार्यालय का घेराव~झाम लाल साहू। समाचारभारती न्यूज़24 से जगदीश पुरी की रिपोर्ट कोरबा जिला के विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ग्राम पंचायत देवलापाठ के वीर नारायण चौक के पास विगत लगभग एक माह से विद्युत ट्रांसफार्मर का एक फेस खराब है। नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए जिला उपाध्यक्ष भाजपा पि.व.मो. व पूर्व जनपद सदस्य श्री झाम लाल साहू ने कलेक्टर महोदया एवं अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। साहू ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व विद्युत ट्रांसफॉर्मर का एक फेस ख़राब है जिसकी सूचना ग्राम सरपंच ने बरपाली के जे.ई. को दिया था लेकिन आज पर्यन्त तक कोई कार्यवाही नही की गई और ना ही संतोष जनक जवाब दिया। विद्युत ट्रांसफॉर्मर में आये दिन खराबी आने के कारण लाइन बंद हो जाता है जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की विद्युत समस्या का निराकरण के लिये श्री साहू ने 63 के वी की नई विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की है तथा विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विद्युत ट्रांसफॉर्मर नही लगाया जाता है तो विद्युत कार्यालय का घेराव करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। साहू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था का बुरा हाल है शाम में कही फाल्ट आता है तो सुधार कार्य नही किया जाता है जिस कारण से कई बार रात में लाइट ही नही रहता है। बरपाली डी सी की अधिकारी का कार्य व नेतृत्व सही नही है यदि विभाग की यही कार्य प्रणाली रही तो क्षेत्रवासियो के सहयोग से बहुत ही जल्द आंदोलन करना ही पड़ेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें