: नरेंद्र देवांगन के पहल से कोहड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला वाटर कूलर एवं सेनीटाइजर मशीन
Mukesh Kumar Bharti
Sun, Nov 20, 2022
कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़िया को पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन के सार्थक पहल पर एनटीपीसी के माध्यम से वाटर कूलर एवं सेनीटाइजर मशीन मिला है अब वार्ड वासियों को सुविधा का लाभ मिल सकेगा। पार्षद नरेंद्र देवांगन ने एनटीपीसी को वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा की दृष्टि से वाटर कूलर एवं सेनीटाइजर मशीन की मांग करते हुए पत्र लिखा था। पार्षद ने वार्ड के स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड वासियों को किसी प्रकार की किसी को दिक्कत ना हो इसके लिए एनटीपीसी को अवगत कराया गया था शीघ्र ही वाटर कूलर, सेनीटाइजर मशीन की स्वीकृति मिलने पर एनटीपीसी के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि एनटीपीसी द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए समय-समय पर सहयोग की जाती है यह सामुदायिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है निश्चित तौर पर साधुवाद के पात्र हैं।
इस अवसर पर कपूरचंद पटेल,दिलेश्वर पटेल,भरत चंद्रा,संतोषी चंद्रा,अघन पटेल,जेलहु केवट,धनसाय केवट,नकुल पटेल मितानिनो के साथ वार्डवासियो की गरिमामयी उपस्थिति रही है
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन