Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नशे के विरुद्ध कोरबा पुलिस की कार्यवाही,12 पैकेट में 96 नग नशीली टेबलेट रकम 510रूपये सहित 01आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Sep 27, 2021
*➡️ बरामद टेबलेट का कीमत लगभग 20 हजार रूपये।* *➡️ दीपका/सायबर सेल की टीम ने की कार्यवाही।* *पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा सभी थाना एव चौकी प्रभारियों को अपराधिक गतिविधियों तथा अवैध धंधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने, जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत अभियान चलाकर आम जनता को नशाखोरी एवं अन्य सामाजिक बुराइयों के दुष्प्रभाव के बारे में बता कर इन बुराइयों से दूर रहने की समझाइश देने एवं इस कारोबार में लिप्त अपराधियों पर कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ।* *पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल द्वारा दिए गए उपरोक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री लितेश सिंह के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में थाना प्रभारी दीपका/सायबर सेेल की टीम को दिनांक . 26.09.2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि सोमवारी बाजार, क्रांति जनरल स्टेर दीपका में नशीली दवाईयां रखकर बिक्री कर रहे है । इस सूचना पर घटनास्थल क्रांति जनरल स्टेर दीपका जाकर नरीले टेबलेट बेचते हुए पकड़ कर पूछताछ किया गया। जिन्होंने अपना नाम जगदीस सिंह पिता श्री महेन्द सिंह उम्र 38 साल निवासी सोमवारी बाजार का होना बताये । जिनकी तलाशी लेने पर आरोपी जगदीस सिंह के पास से 12 पैकेट स्ट्रीप में 96 नग पाईवोन स्पास प्लस नीला रंग का केप्सूल बरामद किया गया। मौके पर ही आरोपी से कैप्सूल जप्त कर धारा 22नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।* *उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी दीपका अविनाश सिंह, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, सउनि महिपाल सिंह दीपका, आरक्षक गंगाराम डांडे, आशीष साहू, वीरेंद्र पटेल, विकास कोसले, लव पात्रे, योगेश राजपूत, महिला आर रेणु टोप्पो सायबर सेल कोरबा एवं आर0 डायंमड साहू, आर0 दूबराज सिंह कवंर थाना दीपका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।* *उक्त टेबलेट के सेवन से हल्की सी नींद आती है और हल्का नशा का एहसास होता है । बिना डॉक्टर के सलाह के टेबलेट का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है । नशा करने वालों के द्वारा टेबलेट का उपयोग नशे के रूप में किया जाता है । कोरबा पुलिस क्षेत्र के युवाओं से अपील करती है, किसी भी तरह की नशीली दवाओं का उपयोग कर अपना स्वास्थ्य खराब न करें न ही खरीदी बिक्री करें। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिये नशा से दूर रहना अति आवश्यक है।* *नाम आरोपी जगदीस सिंह पिता श्री महेन्द सिंह उम्र 38 साल निवासी सोमवारी बाजार थाना दीपका जिला कोरबा (छ0ग0)*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें