Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,ग्राम राखी जोबा जिला बेमेतरा से किया गया दस्तयाब

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Dec 1, 2021
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बांगो क्षेत्र की नाबालिक अपहृता को आरोपी कौलेश उर्फ कमलेश आयाम पिता आनंद सिंह उम्र 29 वर्ष साकीन तेंदूभांठा चौकी जटगा थाना कटघोरा द्वारा भगा कर ले जाने पर प्रार्थी की सूचना पर दिनांक 03-11-2021 को थाना बांगो में अपराध क्रमांक 193/2021 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा संवेदनशील मामले में तत्काल कार्यवाही कर अपहृता को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदशन , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बांगो राजेश पटेल के द्वारा नाबालिक अपहृता को आरोपी कौलेश उर्फ कमलेश आयाम के कब्जे से ग्राम राखी जोबा थाना साजा जिला बेमेतरा से दस्तयाब कर लाया गया । पूछताछ पर अपहृता अपहृता ने बताया कि आरोपी कौलेश द्वारा शादी करूंगा कहकर बहला फुसला कर रायपुर , बेमेतरा में रखकर कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया है ।प्रकरण में धारा 366,376 भा द वि एवम 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया है । आरोपी कौलेश उर्फ कमलेश आयाम पिता आनंद सिंह 29 वर्ष साकीन तेंदूभांठा चौकी जटगा थाना कटघोरा जिला कोरबा को आज दिनांक 30-11-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक राजेश पटेल , सायबर सेल प्रभारी कृष्णा साहू , आरक्षक भरत यादव , आरक्षक अनिल पोर्ते , आरक्षक नीलेंद्र सिंह , सायबर सेल के आरक्षक रवि चौबे का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें