Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नील मैदान, एसईसीएल विजयादशमी उत्सव में नेता-प्रतिपक्ष हितानंद रहें मुख्य अतिथि

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Oct 10, 2022
कोरबा :- नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल कोरबा में वार्ड क्रमांक 25 नील मैदान एसईसीएल सुभाष ब्लॉक में दशहरा पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि विजयदशमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योंहार है, आश्विन शुक्ल दशमी को विजयदशमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, यह पर्व भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक हैं, व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव रखा गया है। भगवान प्रभु श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध किया था, इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है, इसीलिए इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। दशहरा वर्ष की तीन अत्यन्त शुभ तिथियों में से एक है, अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा। इसी दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, शस्त्र-पूजा की जाती है, प्राचीन काल में राजा इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि विजयादशमी नवरात्रि के बाद दसवें दिन मनाया जाता है। इस दिन राम ने रावण का वध किया था। रावण भगवान राम की पत्नी देवी सीता का अपहरण कर लंका ले गया था। भगवान राम युद्ध की देवी मां दुर्गा के भक्त थे, उन्होंने युद्ध के दौरान पहले नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की और दसवें दिन दुष्ट रावण का वध किया। इसलिए विजयादशमी एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। राम की विजय के प्रतीक स्वरूप इस पर्व को 'विजयादशमी' कहा जाता है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष गणेश कुलदीप, वार्ड 25 के पार्षद शैलेंद्र सिंह, बीसीसी न्यूज की संपादक निशिता झा, भाजपा नेत्री अंजू सिंह, युवा भाजपा नेता बद्री अग्रवाल, समिति के संरक्षक कर्मेंद्र सिंह, अध्यक्ष रौनित कुलदीप, उपाध्यक्ष गोलू टंडन, सचिव गजेंद्र कश्यप, कोषाध्यक्ष गोपी सिंह सहित बड़ी में प्रबुद्धजन उपस्थित रहें |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें