Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नेताप्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने भ्रष्टाचार रोकने एजेंडे का किया विरोध

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Dec 4, 2021
प्रति *श्रीमान सभापति महोदय* नगर पालिक निगम कोरबा *विषय* - डिस्टीब्यूशन पाइप लाइन विस्तार हेतु लाए गए एजेंडे में अनियमितता के कारण एजेंडा पास ना करने हेतु अनुरोध पत्र महोदय, आज दिनांक 4.12. 2021 को 15 वे वित्त योजना अंतर्गत निगम क्षेत्र के बचे हुए भागों में डिसटीब्यूशन पाइपलाइन के विस्तार कार्य का एजेंडा प्रस्तुत किया जा रहा है उक्त एजेंडे में कई प्रकार की अनियमितताएं हैं--- *(1)* टेंडर 13.98 परसेंट अप में स्वीकृत किया जा रहा है आज तक के इतिहास में नगर निगम कोरबा में 14 परसेंट उच्च मूल्य में ,हमारे जानकारी में कोई भी कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है । जहां पर कार्य 14 परसेंट कम मूल्य में कार्य जाता है वहां 14 परसेंट उच्च में कार्य दिया जा रहा है, इस प्रकार से कुल 28 परसेंट नगर निगम कोरबा को वित्तीय नुकसान हो रहा है। जिसकी राशि लगभग डेढ़ करोड़ के आसपास है । *(2)* टेंडर में केवल एक ही निविदा कार द्वारा निविदा डाली गई वह भी अजमेर , राजस्थान की पार्टी है ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे छत्तीसगढ़ या सीमावर्ती प्रदेशों में कोई भी टेंडर डालने के लिए इच्छुक नहीं था। प्रथम दृष्टिया स्पष्ट प्रतीत होता है कि यह कार्य सेटिंग में कराया जा रहा है, जिससे निगम को वित्तीय नुकसान हो रहा है । *(3)* महोदय नगर निगम के 67 वार्डों में , वार्ड पार्षद द्वारा जिस भी हितग्राहियों को नल कनेक्शन लगवाना है उसकी जानकारी उपलब्ध होने के उपरांत , नजदीकी पॉइंट से कितना मीटर पाइप बिछाए जाएंगे , उक्त चीजों की पूरी विस्तार से कार्य रचना, एस्टीमेट बनने के उपरांत ही तकनीकी जानकारी सभी पार्षदों को उपलब्ध कराने के उपरांत ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के तहत टेंडर जारी होना चाहिए । *(4)* जल आवर्धन योजना एवं इससे संबंधित योजना में केंद्र सरकार द्वारा सैकड़ों करोड़ों रुपए दिया गया उसका टेंडर कितने परसेंट बिलो में जारी किया था ।उक्त राशि पर क्या क्या कार्य हुआ , क्या-क्या कार्य होना शेष है, उसका भुगतान कितना हो चुका है ,उक्त बातों की जानकारी सदन को होनी चाहिए। उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए हमें ऐसा प्रतीत होता है कि आज के एजेंडे को पास ना किया जाए, हम सब इसका विरोध करते हैं । *प्रतिलिपि* -- (1)श्रीमान आयुक्त महोदय, नगर पालिक निगम कोरबा (2) श्रीमान जिलाधीश महोदया जिला कोरबा (3)श्रीमान सचिव महोदय, नगरी निकाय छत्तीसगढ़ शासन (4)श्रीमान लोकायुक्त महोदय छत्तीसगढ़ *हितानंद अग्रवाल , नेताप्रतिपक्ष , नगर निगम कोरबा*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें