Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात, कोरबा प्रवास का दिया आमंत्रण

Mukesh Kumar Bharti

Mon, May 2, 2022
कोरबा। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय सदस्य एवं नगर निगम कोरबा नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने रायपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय से उनके निजी आवास में सौजन्य भेंट की। श्री अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ से प्रदेशाध्यक्ष श्री साय का अभिनंदन किया। नेता प्रतिपक्ष सहित उनके साथ पहुंचे युवा नेताओं ने विष्णु देव साय से कोरबा प्रवास पर आने का आग्रह किया। उन्होंने श्री साय से चर्चा करते हुए कहा कि कोरबा नगर निगम में विकास कार्य अवरूद्ध है। कांग्रेसी महापौर द्वारा विकास कार्यो को बेहतर ढ़ंग से संपादित नहीं किया जा रहा है। वार्डो में मूलभूत सुविधाएं भी मुहैय्या कराने में महापौर सफल नहीं हुए है। उनका कार्यकाल उनकी नाकामियों के लिए जाना जाएगा। जिसे लेकर भाजपा ने विपक्ष की भूमिका में लगातार इसका विरोध किया है। कोरबा नगर निगम क्षेत्र में किए गए कार्यो में भ्रष्टाचार हावी है। चाहे सड़क निर्माण का ही काम क्यों न हो। इस मुद्दे पर भाजपा ने लगातार आंदोलन किया है। नगर निगम ठेकेदारों को किए गए कार्य का भुगतान भी नहीं कर पा रहा है। आगे भी निगम क्षेत्र में हुए विकास कार्यों व व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने भूपेश सरकार द्वारा अघोषित आपातकाल पर भी चर्चा की, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने बताया की 16 मई को प्रदेश के सभी जिला केंद्रों में भाजपा द्वारा जेल भरो आंदोलन किया जाएगा, भूपेश सरकार के अघोषित आपातकाल को बर्दाश्त नही किया जाएगा | इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित टमकोरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र मानसर, बालको मंडल महामंत्री सुमित तिवारी, नमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बद्री अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें