Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: न फोन कॉल न ओ टी पी न ही ए टी एम फिर भी महिला के खाते से रूपये गायब

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 19, 2022
हरदीबाजार चौकी अंतर्गत ग्राम रामपुर जहा महिला शांतिबाई आयम पति सुक सिंह के खाते से आनलाईन ठगी का मामला सामने आया है महिला शांतिबाई का बैंक खाता एस बी आई दीपका अंतर्गत कीओस्क बैंक उतरदा में है जहा महिला 15.11.2022 को रूपये की आवश्यकता पड़ने पर रूपये आहरण करने गयी तो महिला को पता चला की उसके खाते में तो पैसा ही नहीं है कीओस्क संचालक द्वारा बताया गया की आपके खाते से किसी के द्वारा पैसे निकल लिया गया है महिला को किसी प्रकार से कोई फ़ोन कॉल एसएमएस या ए टी एम या ओ टी पी की पूछने या देने सम्बंधित काल नहीं आया है आनन् फानन में महिला ने मामले की जानकारी सम्बंधित बैंक शाखा दीपका को दी है जहा बैंक प्रबंधन के अनुसार पैसा किसी के द्वारा फिंगर प्रिंट का गलत इस्तेमाल करके निकला जाना बताया है रूपये की ठगी चार बार में की गयी है 5050, 5050, 2020, व 6060 कुल 18180 रूपये खाते से निकले गए है आजकल जो गाव में छोटे छोटे दुकान में बैंक खाते से आधार नबर का उपयोग करके पैसे निकालते है जो सुरक्षित नहीं है जिससे इस प्रकार आनलाईन ठगी का मामला बढ़ा है जो किसी प्रकार से अपने लेनदेन का कागजी रिकॉर्ड नहीं रखते और न ही सीसीटीवी लगाये होते है जिससे इस प्रकार के मामले पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते है फ़िलहाल इस पुरे मामले की जाच सायबर सेल कोरबा द्वारा की जा रही है |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें