Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुलिस अधीक्षक ने दिखाए कड़े तेवर,नए बदमाशों की खोली गई गुंडा फाइल,सभी गुंडा और निगरानी बदमाशों का थाने में परेड कराने दिए निर्देश

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Sep 25, 2021
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कोरबा जिले का पुलिस कप्तान का प्रभार लेते ही सभी थाना चौकी प्रभारियों का मीटिंग लेकर निर्देशित किया था कि कोरबा जिले में सिर्फ कानून का राज चलना चाहिए किसी भी गुंडे बदमाश या असामाजिक किस्म के लोगों का आतंक कोरबा जिले में नहीं होना चाहिए ,साथ ही विगत कुछ वर्षों में सक्रिय असामाजिक तत्वों के आपराधिक रिकॉर्ड तैयार कर निगरानी,गुंडा फ़ाइल तैयार करने हेतु एवम लगातार अपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही किए जाने बावत निर्देश दिए गए थे । पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दिए निर्देश के पालन में सम्बंधित अनुविभाग के नगर पुलिस अधीक्षक /अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा अपने पर्यवेक्षण में सभी थाना / चौकी में दर्ज मामलों की समीक्षा कर लगातार सक्रिय बदमाशों का लिस्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया था जिसे पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है । कुछ बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कर दिया है कि अमन पसन्द नागरिकों के साथ पुलिस मित्र एवम सहयोगी की भूमिका में काम करेगी किंतु अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त एवम कठोर कार्यवाही किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को कहा है कि पुराने बदमाशों सहित नए बदमाशों का थाना में परेड कराकर शांतिपूर्ण एवम समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर जीवन जीने की समझाइश दिया जाए ,जिन बदमाशों के व्यवहार में परिवर्तन दिखाई नही देगा उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित किया जाए । *नए गुंडा बदमाशों के नाम इस प्रकार हैं :-* 1- अंकित श्रीवास्तव पिता विनोद श्रीवास्तव निवासी अमरैयापारा मानिकपुर 2- विकास सिंह पिता अलख निरंजन सिंह निवासी मानिकपुर 3- विशाल साहू पिता ईश्वर प्रसाद साहू निवासी पुरानी बस्ती कोतवाली 4- पंकज शर्मा पिता रविन्द्र शर्मा निवासी अमरैयापारा मानिकपुर 5- शिवा बाग पिता स्व रामदास बाग निवासी उड़िया बस्ती राजीव नगर दर्री 6- ताता उर्फ अभय गोस्वामी पिता आशीष गोस्वामी निवासी अयोध्यापुरी दर्री 7- करन गिरी पिता राजीव गिरी निवासी गेवरा बस्ती कुसमुंडा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें