Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पोला त्यौहार पर रायपुर आये गृहमंत्री को सांसद सरोज पांडे ने भेंट किया नंदी जोड़ा

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Aug 31, 2022
पोला त्यौहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह को राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और त्योहारों की झलक दिखलाती हुई एक अनुपम भेंट दी l गृहमंत्री अमित शाह जब स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उतरे तो भाजपा नेताओं ने ज़ोर शोर से उनका स्वागत किया l इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने श्री अमित शाह को छत्तीसगढ़ की मिटटी से जुड़े पोला त्यौहार की जानकारी दी और इसके स्मृति स्वरुप नंदी जोड़ी की भेंट दी l इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव समेत सांसद और विधायकगण गृहमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे l NNI के नए भवन के उद्घाटन के बाद गृह मंत्री दीनदयाल ऑडिटोरियम पहुंचे जहाँ उन्होंने नंदी बैल की पूजा भी की l मोदी 20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक पर आयोजित सेमिनार में गृहमंत्री प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित थे l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें