: प्रवासी पक्षियों के बचाव के लिए वन विभाग ने लगाया जाल, नही होगी पक्षियों की मौत
Mukesh Kumar Bharti
Mon, Sep 13, 2021
कोरबा जिले के करतला ब्लाक अंतर्गत प्रवासी पक्षीधाम कनकी में सात समंदर पार कर प्रवासी पक्षी एशियन ओपन बिल स्टार्क कनकेश्वर मंदिर परिसर में स्थित वृक्षों पर अपना आशियाना बनाकर पिछले कुछ महीनों से रह रहे हैं।
अंडे देने के कुछ दिनों बाद अंडे से बच्चे निकलने के पश्चात वे अपने बच्चे की परवरिश खुशी-खुशी करते हैं बच्चे बड़े होने तक वे घोंसलों में ही उनके भोजन की व्यवस्था करते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में आंधी, तूफान एवं गर्जना से कई पक्षी काल के गाल में समा जाते हैं एवं नीचे गिरकर कई पक्षी हताहत हो जाते हैं। इस घटना से सभी वाकिफ है कि हर साल प्रवासी पक्षियों की गिरकर मौत हो जाती है। इस साल भी लगभग 20-25 पक्षियों की मौत आंधी-तूफान से हुई है। यदि पूर्व में वन विभाग द्वारा इसके संरक्षण के दिशा में उचित पहल की जाती तो शायद पक्षियों की मौत नही होती। वन विभाग की टीम ने ग्राम कनकी में जाकर जायजा लिया एवं इस दिशा में उचित पहल करते हुए पेड़ों में जाल लगाए ताकि कोई भी पक्षी नीचे न गिरे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन