Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: प्रशिक्षण शिविर के समापन व अंतिम वक्ता के रूप में पूर्व संसदीय सचिव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Jun 20, 2022
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा भाजपा प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन पूर्व विधायक कटघोरा लखन देवांगन की उपस्थिति में संपन्न हुआ समापन अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कार्यकर्ताओं की अपनी कार्य पद्धति और संगठनात्मक संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा विश्व स्तर पर पहचान बनाई है वर्ष 1951 से लेकर 1980 तक भारतीय जनसंघ के रूप में और 1980 से लेकर आज तक भाजपा ने देश में राष्ट्रवाद सुशासन तथा विकास को लेकर काम किए हैं। भाजपा एक विचारधारा को लेकर काम करने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी में सशक्त मंडल तब ही बन सकता है जब बूथ कार्यकारिणी सक्रिय हो और उस बूथ में मौजूद सभी प्रमुख भाजपा पदाधिकारी पन्ना प्रमुख अपना दायित्व सही तरीके से निभा रहे हो। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक भारतीय जनता पार्टी को पहुंचाना है जहां भाजपा पहुंच गई है वहां उसे व्यवस्थित करना है और जहां व्यवस्थित है वहां उसे अजेय बनाना है लखन देवांगन ने कहा कि पार्टी को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक सशक्त बनाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की ही है। बूथ अध्यक्ष तक संगठन की संरचना और कार्यकर्ताओं की आस्था से ही भाजपा परिवार सुदृढ़ होगा। भाजपा सिर्फ चुनाव के समय काम करने वाली पार्टी ही नहीं यह सतत कार्य करते हुए आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के पीछे सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ताओं की मेहनत है। इस अवसर पर कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व गृह मंत्री रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग सहित जिला पदाधिकारी प्रशिक्षाथी व मंडल कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें